10.1 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्ययही है यूपी में कानून के राज : भाई ने 9 वर्षीय...

यही है यूपी में कानून के राज : भाई ने 9 वर्षीय बहन के साथ किया दुष्कर्म, चित्रकूट से शर्मसार कर देने वाला मामला

Published on

चित्रकूट:

बुंदेलखंड के चित्रकूट जिले में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। युवक ने अपनी मौसी की 9 वर्षीय बेटी को हवस का शिकार बनाया है। पीड़िता 9 साल से भी कम उम्र की बताई जा रही है। बच्ची के परिवारजनों की तहरीर पर चित्रकूट की मारकुंडी थाना पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज करने के बाद दुष्कर्म के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, पीड़ित बच्ची का पुलिस द्वारा मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

मिली जानकारी के मुताबिक, अभियुक्त अंकित कोल (21) ने घर के बाहर खेल रही 9 साल की बच्ची को पहले कुछ पैसे देकर स्वयं के लिए गुटखा और उसके लिए बिस्किट मंगवाया। स्वयं घर के अंदर चला गया ,जब वह बच्ची दुकान से सामान लेकर वापस लौटी, तब आरोपी अंकित कोल द्वारा उसे घर के अंदर बुला लिया गया। उसका मुंह बंद कर बच्ची के साथ दरिंदगी की और उसे अपने घर से बाहर निकाल कर स्वयं मौके से फरार हो गया। रोती-बिलखती खून से लथपथ बच्ची जब अपने घर पहुंची तो उसने पूरी कहानी अपने परिजनों को बताई।

परिजनों ने पहले अंकित कोल की खोज की, लेकिन उसके न मिलने पर चित्रकूट जिले के थाना मारकुंडी पहुंचकर आरोपी के खिलाफ थाने में घटना की तहरीर दी। जहां थाना मारकुंडी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी अंकित के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को चित्रकूट जिले से भागते समय मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

इस मामले में चित्रकूट के अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह ने बताया कि थाना मारकुंडी क्षेत्र के गांव में बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और बच्ची का मेडिकल परीक्षण करवाया जा रहा है। बच्ची युवक की मौसी की लड़की थी।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this