10.1 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्य12 साल से एक लड़की के साथ रिलेशनशिप में तेज प्रताप, 7...

12 साल से एक लड़की के साथ रिलेशनशिप में तेज प्रताप, 7 साल पहले हुई शादी को लेकर मांझी का लालू परिवार पर हमला

Published on

पटना

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के विधायक तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर अनुष्का यादव नाम की एक लड़की के साथ अपने रिश्ते का खुलासा किया है. तेज प्रताप ने बताया कि वे दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं और पिछले 12 सालों से रिलेशनशिप में हैं. इस पर जीतन राम मांझी ने लालू यादव पर सीधा हमला बोला है. उन्होंने पूछा है कि लालू परिवार को किसी लड़की की जिंदगी बर्बाद करने का हक किसने दिया?

12 साल से रिलेशनशिप तो फिर 7 साल पहले शादी क्यों?
तेज प्रताप यादव की शादी 2018 में ऐश्वर्या राय से हुई थी. ऐश्वर्या, पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा राय की पोती और पूर्व मंत्री चंद्रिका राय की बेटी हैं. शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के रिश्ते में खटास आ गई और मामला तलाक तक पहुंच गया. ऐश्वर्या ने लालू परिवार पर मारपीट करने का आरोप भी लगाया था. फिलहाल, दोनों का तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है. इस बीच, तेज प्रताप के खुलासे से विवाद खड़ा हो गया है.

जीतन राम मांझी ने लालू परिवार को साधा निशाना
जीतन राम मांझी, जो केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के संस्थापक भी हैं, उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट किया. उन्होंने लिखा, ‘तेज प्रताप जब किसी के साथ रिलेशनशिप में थे तो फिर किसी लड़की की जिंदगी बर्बाद करने का अधिकार लालू परिवार को किसने दिया? कहीं ऐसा तो नहीं है कि किसी ‘सिन्हा’ के चक्कर में लालू परिवार अनुष्का यादव की जिंदगी भी बर्बाद करवा दे? इसका जवाब लालू परिवार को देश के सामने देना होगा.’

तेज प्रताप ने अनुष्का से 12 से रिलेशनशिप की बात कही
तेज प्रताप ने अनुष्का यादव की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, ‘मैं और मेरे साथ इस तस्वीर में जो दिख रही हैं, उनका नाम अनुष्का यादव है. हम दोनों पिछले 12 सालों से एक-दूसरे को जानते हैं और प्यार भी करते हैं. हमलोग पिछले 12 सालों से एक रिलेशनशिप में हैं. मैं बहुत दिनों से आपलोगों से यह बात कहना चाहता था, पर समझ नहीं आ रहा था कैसे कहूं. इसलिए आज इस पोस्ट के माध्यम से अपने दिल की बात आप सबके बीच रख रहा हूं. आशा करता हूं आप लोग मेरी बातों को समझेंगे.’

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this