12.2 C
London
Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यनवी मुंबई में शख्‍स ने गर्लफ्रेंड से दिलवाई पत्‍नी की हत्‍या की...

नवी मुंबई में शख्‍स ने गर्लफ्रेंड से दिलवाई पत्‍नी की हत्‍या की सुपारी, नोएडा में धरे गए गला काटने वाले ‘मॉडल’

Published on

नोएडा:

यूपी एसटीएफ ने नवी मुंबई में महिला की हत्या कर फरार हुए आरोपी सुखप्रीत सिंह और गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी हरियाणा के फतेहाबाद के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों को शनिवार को ग्रेटर नोएडा के थाना सूरजपुर क्षेत्र के घंटा गोल चक्कर के पास से पकड़ा है। खुलासा हुआ कि महिला के पति किशोर सिंह ने 5 लाख रुपये में हत्या की सुपारी दी थी। पुलिस ने पति को भी हिरासत में लेने की तैयारी शुरू कर दी है। पति ने सैलून चलाने वाली अपनी गर्लफ्रेंड के जरिये सुपारी दी थी।

नोएडा एसटीएफ यूनिट के एडिशनल एसपी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि बीते 18 मई को नवी मुंबई में महिला की सुपारी देकर हत्या कराई गई थी। इस मामले में यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट ने सूरजपुर से दो शूटर सुखप्रीत सिंह और गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुखप्रीत सिंह और गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है, जो हरियाणा के निवासी हैं और हत्या के बाद से फरार चल रहे थे।

सैलून चलाने वाली महिला गाजियाबाद की
आरोपी सुखप्रीत सिंह ने बताया कि उसकी उम्र 24 साल है और वह कक्षा 12 वीं पास है। उसको मॉडलिग करने का शौक था, जिसके चलते वह अपने मामा के लड़के गुरप्रीत सिंह के साथ 2022 में मुंबई चला गया था। सुखप्रीत सिंह की नवी मुम्बई में रहने के दौरान वहां पर सैलून की दुकान चलाने वाली गाजियाबाद की एक महिला से मुलाकात हुई थी। सुखप्रीत सिंह ने सैलून वाली के कहने पर 5 लाख रुपये में एक महिला की हत्या करने की सुपारी ली। सुखप्रीत सिंह ने ममेरे भाई गुरप्रीत को साथ लेकर इस घटना को अंजाम दिया था। हत्या की सुपारी मृतका के पति किशोर सिंह ने दी थी। बताया जा रहा है कि सैलून चलाने वाली महिला किशोर सिंह की गर्लफ्रेंड है।

ऑनलाइन चाकू और मास्‍क मंगाया
आरोपी सुखपीत ने ऑनलाइन चाकू और मास्‍क मंगाया। रात में सड़क पर जाते समय दोनों आरोपियों ने किशोर सिंह की पत्नी का गला काटकर निर्मम हत्या कर दी थी। इस हत्या की रिपोर्ट थाना एनआरआई सागरी नवी मुंबई में दर्ज हुई थी। सुखप्रीत सिंह और गुरप्रीत सिंह हत्‍याकांड के बाद फरार चल रहे थे।

Latest articles

मंडी विकास के लिए नई भूमि अर्जन नीति मंजूर, 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति

प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य...

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

देश में ऊर्जा संकट नहीं, घरों को मिलेगी 100% गैस: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

वैश्विक बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...