10.1 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्यउत्तर प्रदेश : गोमांस के शक में भीड़ ने मैक्स गाड़ी में...

उत्तर प्रदेश : गोमांस के शक में भीड़ ने मैक्स गाड़ी में लगाई आग, चार लोगों को नंगा कर पीटा, दिल्ली कानुपर हाइवे पर लगा जाम

Published on

अलीगढ़:

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने एक मैक्स गाड़ी को पकड़ लिया। गाड़ी में पशु मांस लदा हुआ था। हिंदू संगठन के लोगों ने उसे गाय का अवशेष बताते हुए हंगामा कर दिया। गुस्साई भीड़ ने मैक्स गाड़ी में तोड़फोड़ करने के बाद उसे पलट दिया और उसे आग के हवाले कर दिया। वहीं, भीड़ ने मैक्स गाड़ी में पशु मांस लेकर जा रहे चार लोगों को नंगा कर बुरी तरह पीटा। मारपीट में चारों लोग खून से लथपथ हो गए। इस हंगामे की वजह से दिल्ली-कानपुर हाईवे पर 2 घंटे तक जाम लगा रहा।

घटना की सूचना पाकर पहुंची इलाका पुलिस ने भीड़ के हाथों से चारों लोगों को बचाया और उन्हें उपचार के अस्पताल पहुंचाया। मारपीट के दौरान घायल हुए एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मांस के सैंपल लेकर मथुरा फोरेंसिक लैब भेज दिए हैं। पुलिस ने गाड़ी सवार चारों लोगों के खिलाफ FIR लिखी है, जबकि उन्हें पीटने वाली भीड़ के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। पिटाई करने वालों की पहचान वीडियो की मदद से की जा रही है।

पूरा मामला अलीगढ़ के हरदुआगंज थाना क्षेत्र का है। जहां शनिवार सुबह करीब 10 बजे हिंदू संगठनों के लोगों ने गांव अलहदादपुर में स्टेडियम के पास एक मैक्स गाड़ी को रोक लिया। लोगों को शक था कि मैक्स में जो मांस लदा है, वह गाय का है। करीब 50 से ज्यादा लोग यहां इकट्ठा हो गए। पूछताछ के बाद 4 लोगों को गाड़ी से खींच लिया।

भीड़ के पूछने पर सामने आया कि उनके नाम अरबाज, अकील, कदीम और दिलावर हैं। सभी अतरौली कस्बा के रहने वाले हैं। इसके बाद भीड़ ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। उनके कपड़े फाड़ दिए गए। उन्हें खींचकर दिल्ली-कानपुर हाईवे पर लाया गया। यहां रास्ता जाम कर दिया गया।

अखिल भारतीय हिंदू सेना और बजरंगदल के लोगों ने हंगामा किया। लोगों का आरोप था कि ये सब पुलिस की लापरवाही से हो रहा है। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची। लोग पुलिसवालों से कहने लगे कि तुम्हारी वजह से गाय काटी जा रही हैं। पुलिस ने चारों आरोपियों को अपनी कस्टडी में लेने का प्रयास किया, लेकिन लोग माने नहीं, चारों आरोपियों को पुलिस को सौंपने को भी तैयार नहीं थे।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this