5.4 C
London
Wednesday, March 4, 2026
HomeUncategorizedजैसा दिख रहा था, वैसा है नहीं… ट्रंप के नए टैरिफ ने...

जैसा दिख रहा था, वैसा है नहीं… ट्रंप के नए टैरिफ ने उम्मीदों पर फेर दिया पानी! क्या मार्केट में फिर आएगी बड़ी गिरावट?

Published on

नई दिल्ली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर से टैरिफ वॉर छेड़ दिया है। ऐसे में जिन्हें लग रहा था कि सब कुछ ठीक हो गया है, असल में ऐसा कुछ दिखाई नहीं दे रहा। ट्रंप के नए टैरिफ से दुनियाभर में फिर से ट्रेड वॉर शुरू हो सकता है। इससे पहले निवेशकों को लग रहा था कि ट्रंप के ट्रेड वॉर अब शांत हो रहे हैं। लेकिन उनके नए शुल्क लगाने के फैसलों ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

ब्रिटेन और चीन के साथ शुरुआती समझौतों से वॉल स्ट्रीट और कंपनियों को उम्मीद जगी थी कि अमेरिकी राष्ट्रपति लगभग एक सदी में सबसे ज्यादा अमेरिकी शुल्क को कम करना शुरू कर देंगे। लेकिन शुक्रवार को ट्रंप ने यूरोपीय संघ पर 50% शुल्क और स्मार्ट फोन पर 25% शुल्क लगाने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि अगर ऐपल और सैमसंग जैसी कंपनियां उत्पादन को अमेरिका में नहीं ले जाती हैं तो वे ऐसा करेंगे।

गिर गए शेयर बाजार
ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप के इस फैसले का असर दुनियाभर के शेयर बाजार में देखा गया। कई देशों में शेयर बाजार में गिरावट आई। वहीं डॉलर साल 2023 के बाद अपने सबसे निचले स्तर पर आ गया। व्यापार जगत के नेता इस बात से जूझ रहे थे कि ट्रंप की वजह से अनिश्चितता बनी रहेगी। माना जा रहा है कि अगर ट्रंप अपने नए टैरिफ पर अड़े रहते हैं तो दुनियाभर के शेयर बाजार में फिर से बड़ी गिरावट आ सकती है।

‘शांति नहीं हुई है’
पीटरसन इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक्स के कार्यकारी उपाध्यक्ष मार्कस नोलैंड ने कहा, ‘आज की खबर कि ट्रंप यूरोपीय संघ पर भारी शुल्क लगाने की धमकी दे रहे हैं और ऐपल जैसी कंपनी को निशाना बना रहे हैं, यह इस बात का उदाहरण है कि हमें अगले दो महीनों तक या पूरे साल क्या उम्मीद करनी चाहिए।’ उन्होंने कहा, ‘शांति नहीं हुई है।’

टैरिफ पर 90 दिन की रोक
व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने इस सप्ताह कहा था कि ट्रंप कुछ बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के साथ और व्यापार समझौते करना चाहते हैं। उन्होंने 2 अप्रैल को घोषित अपने शुल्कों पर 90 दिनों के लिए रोक लगाने के दौरान अन्य देशों के साथ भी जल्दी से समझौते करने की उम्मीद जताई थी। ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट ने बताया कि भारत के साथ एक समझौता होने वाला है।

क्या फिर छिड़ेगा ट्रेड वॉर?
ट्रंप के इस नए टैरिफ से फिर से ट्रेड वॉर छिड़ने की आशंका गहरा रही है। अगर बातचीत से कोई संतोषजनक नतीजा नहीं निकलता है तो यूरोपीय संघ जवाबी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। व्यापारिक समूह ने ट्रंप के टैरिफ के जवाब में 95 बिलियन यूरो (107 बिलियन डॉलर) के अमेरिकी निर्यात पर अतिरिक्त शुल्क लगाने की योजना बनाई है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...