9.6 C
London
Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तर प्रदेश के गाजीपुर में सनसनीखेज वारदात: युवती ने कराया मासूम छात्रा...

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में सनसनीखेज वारदात: युवती ने कराया मासूम छात्रा का रेप, आरोपी हुआ गिरफ्तार

Published on

गाजीपुर:

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक युवती पर मासूम के साथ रेप करवाने का आरोप लगा है। गाजीपुर के बिरनो थाना क्षेत्र के एक गांव में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवती ने अपने रिश्तेदार से कक्षा 8 में पढ़ने वाली मासूम छात्रा के साथ अपने ही घर में जबरदस्ती रेप करवाया। इस जघन्य अपराध का वीडियो बनाकर आरोपियों ने पीड़िता और उसके परिवार को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। उन्होंने धमकी दी कि यदि घटना की जानकारी किसी को दी गई तो वीडियो वायरल कर पीड़िता को जान से मार दिया जाएगा।

परिजनों को सुनाई आपबीती
घटना 23 मई 2025 को हुई। पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए अपने परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों ने 24 मई को बिरनो थाने में तहरीर देकर शिकायत दर्ज की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तहरीर के आधार पर प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की और मामले की छानबीन शुरू की।बिरनो पुलिस ने एनबीटी ऑनलाइन को बताया कि रेप के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले की गहन जांच कर रही है।

घटना पर गहरा आक्रोश
इस घटना ने क्षेत्र में आक्रोश पैदा कर दिया है। स्थानीय लोग आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने पीड़िता की सुरक्षा और मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए गोपनीयता बरतने का आश्वासन दिया है। यह घटना समाज में बढ़ते अपराध और नैतिक पतन पर सवाल उठाती है। जानकारी के अनुसार आरोपी अपनी मौसी के घर आया था।

पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट
पुलिस ने मामले के आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है। इस मामले में थानाध्यक्ष बालेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी बिपिन निवासी बरही थाना मरदह को फोरलेन हाइवे, पिरथीपुर अंडरपास से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार, आरोपी अपनी मौसी के घर आया था। इसी दौरान उसने इस घटना को अंजाम दिया।

Latest articles

राजस्थान में ‘प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान-2026’ को मिला जनसमर्थन, 18 लाख से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राजस्थान...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में मंगलवार को बिजली की कटौती की जाएगी।...

गौतम नगर में सैलून संचालक ने दुकान में लगाई फांसी, सुसाइड नोट न मिलने से कारण अज्ञात

भोपाल राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सैलून संचालक ने अपनी...

कोलार में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, होली पर लापता हुई किशोरी मिली, आरोपी दोस्त गिरफ्तार

भोपाल राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ उसके दोस्त...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...