9.6 C
London
Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र: सालभर में राज ठाकरे ने बदले सुर, NCP की फोटो से...

महाराष्ट्र: सालभर में राज ठाकरे ने बदले सुर, NCP की फोटो से बीजेपी पर अटैक, क्या भाई उद्धव से हो गई डील?

Published on

मुंबई

2024 लोकसभा चुनावों मे नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए राज ठाकरे ने दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात के बाद बिना शर्त समर्थन दिया था लेकिन ऐसे में जब महाराष्ट्र में ठाकरे ब्रदर्स के एक साथ आने की अटकलें लग रही हैं तब राज ठाकरे ने बीजेपी की आलोचना करके सभी को चौंकी दिया है। राज ठाकरे ने कहा है कि महराष्ट्र की राजनीति से पवार और ठाकरे ब्रांड को खत्म नहीं किया जा सकता है। इतना ही नहीं अजित पवार की अगुवाई वाली एनसीपी के एक कार्यक्रम के दौरान खींची गई एक तस्वीर (सोशल मीडिया पर वायरल) का हवाला देते हुए राज ठाकरे ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला। राज ठाकरे ने कहा है कि बीजेपी ने महायुति सरकार में ‘भ्रष्ट नेताओं’ को शामिल कर रही है। राज ठाकरे के बीजेपी को निशाने पर लेने के बाद उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने कहा है कि मराठी लोगों की खातिर राज ठाकरे के साथ गठबंधन के बारे में उद्धवजी का रुख ‘मनसे’ और ‘दिल से’ है। राज ठाकरे ने यह बयान तब दिया है जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह महाराष्ट्र के दौरे पर हैं।

राज ठाकरे का बड़ा कटाक्ष
मैंने एक तस्वीर देखी। यह सोशल मीडिया पर वायरल थी। एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस अजित पवार, सुनील तटकरे, अशोक चव्हाण, नारायण राणे, छगन भुजबल और अन्य नेताओं के बीच बैठे थे। जब मैंने वह तस्वीर देखी, तो मुझे आश्चर्य हुआ और लगा कि भाजपा के समर्थक इसे कैसे देख रहे होंगे? उन्हें लगता होगा कि हमने उन्हें सत्ता से बाहर करने के लिए कड़ी मेहनत की है, और अब वे उनके साथ सरकार में बैठे हैं। राज ठाकरे ने बात मराठी पोर्टल को दिए साक्षात्कार में कहीं। राज ठाकरे ने एक सवाल के जवाब में कहा है कि उन्होंने सवाल किया कि पहलगाम आतंकी हमले में शामिल आतंकवादी कहां हैं, उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ युद्ध कोई विकल्प नहीं है।

पवार-ठाकरे ‘ब्रांड’ नहीं होगा खत्म
एक सवाल के जवाब में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने कहा है कि राजनीति में पवार और ठाकरे ब्रांड को ‘खत्म करने’ के प्रयास किए गए, लेकिन उन्हें मिटाया नहीं जा सकता। मनसे नेता ने कहा कि निस्संदेह इन ब्रांड को खत्म करने के प्रयास किये जा रहे हैं, लेकिन दोहराया कि इन्हें आसानी से मिटाया नहीं जा सकेगा। उन्होंने कहा कि भले ही शीर्ष नेतृत्व बदल जाए, लेकिन ये ब्रांड बने रहेंगे। राज ठाकरे की यह टिप्पणी उनके चचेरे भाई एवं शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के साथ संभावित सुलह की चर्चा के बीच आई है। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना और शरद पवार द्वारा स्थापित राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के क्रमशः 2022 और 2023 में विभाजन के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में काफी बदलाव हुआ है। शिवसेना का एक बड़ा हिस्सा उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ है जबकि राकांपा का भी यही हश्र हुआ जब अजित पवार अधिकांश विधायकों को लेकर सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन में शामिल हो गए।

पॉडकास्ट में दिए थे एक होने के संकेत
पिछले महीने फिल्म निर्माता महेश मांजरेकर के साथ बातचीत में राज ठाकरे ने उद्धव ठाकरे के साथ सभी मतभेदों को सुलझाने का संकेत दिया था। उन्होंने कहा था कि मेरे लिए महाराष्ट्र का हित बड़ा है, जबकि बाकी सब गौण है। मैं अपने छोटे-मोटे विवादों को अलग रख सकता हूं। मैं उद्धव के साथ काम करने के लिए तैयार हूं, लेकिन सवाल सिर्फ यह है कि क्या वह भी मेरे साथ काम करने के लिए तैयार हैं। उद्धव ठाकरे की तरफ से सकारात्मक संदेश दिए गए थे। 2005 में राज ठाकरे, जिन्हें कभी बाल ठाकरे का उत्तराधिकारी माना जाता था, ने उद्धव ठाकरे के साथ बड़े मतभेदों का हवाला देते हुए शिवसेना छोड़ दी थी। इसके बाद राज ठाकरे ने 2006 में मनसे पार्टी बनाई थी।

Latest articles

राजस्थान में ‘प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान-2026’ को मिला जनसमर्थन, 18 लाख से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राजस्थान...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में मंगलवार को बिजली की कटौती की जाएगी।...

गौतम नगर में सैलून संचालक ने दुकान में लगाई फांसी, सुसाइड नोट न मिलने से कारण अज्ञात

भोपाल राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सैलून संचालक ने अपनी...

कोलार में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, होली पर लापता हुई किशोरी मिली, आरोपी दोस्त गिरफ्तार

भोपाल राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ उसके दोस्त...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...