11.8 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्यउत्तर प्रदेश : किशोरी ने रात को फोन कर बुलाया, मिलने आया...

उत्तर प्रदेश : किशोरी ने रात को फोन कर बुलाया, मिलने आया नाबालिग प्रेमी, फिर प्रेमिका ने कर दिया ये ‘कांड’

Published on

हमीरपुरः

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में हत्या की लगातार हो रही घटनाओं से कानून व्यवस्था पर अब सवाल उठ रहे हैं। हाल में ही सोते समय एक महिला की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं। वहीं एक छात्र की हत्या का मामला आज सामने आया है। दसवीं क्लास के नाबालिग छात्र को गला घोटकर मार डाला गया। हत्या के बाद उसका शव गांव के बाहर रास्ते में फेंक दिया गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच जारी है।

सुमेरपुर थाना क्षेत्र के बड़ा कछार गांव के रामलखन (17) इस साल दसवीं का छात्र था। ये कुछ समय से ई-रिक्शा चलाता था। शनिवार की रात ये अपने घर में सो रहा था। तभी मोबाइल में फोन कर उसे गांव की एक किशोरी ने मिलने के लिए बुलाया। परिजनों के मुताबिक रामलखन देर रात घर से अचानक बिना बताए चला गया था। आज उसका शव गांव के बाहर आम रास्ते में पड़ा मिला। छात्र के गले में चोट के निशान देखे गए हैं। कपड़े भी फटे मिले।

बहन का आरोप
मृतक की बहन सुलोचना ने पुलिस को बताया कि रामलखन के मोबाइल फोन पर लास्ट काल में एक किशोरी का नंबर है। जिसके बुलाने पर वह बिना बताएं घर से बाहर निकल गया था। उन्होंने बताया कि 3 महीने पहले त्योहार के दौरान कुछ लोगों से झगड़ा हुआ था, जिसका मुकदमा अभी चल रहा है। उसने आरोप लगाया कि भाई को मारकर उसे घसीटा गया है। उसकी गर्दन और शरीर में चोट के निशान है।

पहले भी एक महिला की हुई थी हत्या
बता दें कि इससे पहले राठ कोतवाली क्षेत्र के चिल्ली गांव में एक महिला की हत्या कर दी गई थी। वहीं हमले में उसका पति गंभीर रूप से घायल हुआ था, जिसका इलाज कानपुर में अभी भी चल रहा है।

पुलिस जांच जारी
नाबालिग छात्र की हत्या के मामले में पुलिस ने किशोरी और मृतक की चाची को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। ए.एसपी मनोज गुप्ता ने बताया कि रामलखन का शव गांव के बाहर आम रास्ते में आज मिला है, जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उन्होंने बताया कि परिजनों से तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा। आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this