9.6 C
London
Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्य'पोस्ट डिलीट करना और सफाई देना लालू परिवार की पुरानी', तेज प्रताप...

‘पोस्ट डिलीट करना और सफाई देना लालू परिवार की पुरानी’, तेज प्रताप को पार्टी से निकाले जाने पर JDU ने कसा तंज

Published on

पटना

आरजेडी प्रमुखलालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के रिलेशनशिप को लेकर किए गए फेसबुक पोस्ट ने बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है। पोस्ट के वायरल होने और तेज प्रताप यादव के फिर सफाई देने के बाद जदयू ने इसे पारिवारिक मामला बताया है। लेकिन जेडीयू ने सवाल भी उठाए हैं।

पोस्ट डिलीट करना और सफाई देना लालू परिवार की पुरानी आदत
तेज प्रताप यादव प्रकरण पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू की ओर से भी कड़ी प्रतिक्रिया दी गई है। जेडीयू के प्रवक्ता मनीष यादव ने पूछा- तेज प्रताप को संपत्ति से कब बेदखल कर रहे हैं। वहीं तेज प्रताप यादव के इस प्रकरण पर जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने इसे पारिवारिक मामला बताते हुए कहा कि यदि सोशल मीडिया अकाउंट वाकई हैक हुआ है, तो साइबर क्राइम ब्रांच में शिकायत की जानी चाहिए। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा‘ ‘पोस्ट डिलीट करना और सफाई देना लालू परिवार की पुरानी आदत है।’

परिवार का निजी मामला-कांग्रेस
लालू परिवार में मचे बबाल पर कांग्रेस प्रवक्ता स्नेहाशीष वर्धन ने इसे पारिवारिक मामला बताया है। उन्होंने कहा कि आरजेडी प्रमुख ने लालू यादव ने भी ट्वीट कर स्थिति को स्पष्ट कर दिया है, उसके बाद कोई बातों का कोई मतलब नही है।

ऐसा सगा नहीं है, जिसको लालू-तेजस्वी ने ठगा नहीं-भाजपा
तेज प्रताप यादव के आरजेडी से निष्कासन पर भाजपा प्रवक्ता अरविंद सिंह की भी प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि अरविंद सिंह ने कहा- लालू और तेजस्वी का कोई ऐसा सगा नहीं है, जिसको उन्होंने ठगा नहीं। सबसे पहले एक बेटे के प्रेम विवाह को मान्यता दी, जबकि दूसरे बेटे को घर और पार्टी से बेदखल किया।

Latest articles

राजस्थान में ‘प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान-2026’ को मिला जनसमर्थन, 18 लाख से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राजस्थान...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में मंगलवार को बिजली की कटौती की जाएगी।...

गौतम नगर में सैलून संचालक ने दुकान में लगाई फांसी, सुसाइड नोट न मिलने से कारण अज्ञात

भोपाल राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सैलून संचालक ने अपनी...

कोलार में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, होली पर लापता हुई किशोरी मिली, आरोपी दोस्त गिरफ्तार

भोपाल राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ उसके दोस्त...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...