8.1 C
London
Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यमोदी के ड्राई स्टेट गुजरात में फुल टाइट पुलिस इंस्पेक्टर ने तीन...

मोदी के ड्राई स्टेट गुजरात में फुल टाइट पुलिस इंस्पेक्टर ने तीन गाड़ियों को ठोंका, लोगों ने सड़क पर लगाई क्लास

Published on

अहमदाबाद

देश में सबसे पुरानी शराबबंदी वाले राज्य गुजरात में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। गुजरात के वडोदरा में एक नशे में धुत पुलिस इंस्पेक्टर ने तीन गाड़ियों को टक्कर मार दी। इस घटना में दो महिला कांस्टेबल घायल हो गईं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने जब पुलिस की वर्दी पहने पीएसआई (पुलिस सब इंस्पेक्टर) को बाहर निकाला तो वह चलने की हालत में नहीं था। पीएसआई ने शराब के नशे में मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस की हालत भी पतली हो गई, तो वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने सवाल खड़े किए कि अभी तक कोई आम नागरिक होता है उसके ऐसी-तैसी हो जाती है। नशे में धुत पीएसआई लोगों के सवाल पर ओके..ओके से अधिक कुछ नहीं बाेल पाए। पीएसआई ने लोगों के सामने हाथ भी जोड़े।

GST कमिश्नर की गाड़ी क्षत्रिग्रस्त
नशे में धुत पीएसआई ने दो महिला पुलिसकर्मियों के साथ एक जीएसटी कमिश्नर की गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। पीएसआई ने यहां तक कहा कि मैं किसी को डैमेज के रुपये नहीं दूंगा। एक्सीडेंट के दौरान ब्रेजा कार का एयरबैग भी खुल गया। लोगों ने पीएसआई को बाहर निकालकर फुटपाथ पर लिटा दिया। शराब के नशे में धुत मिले पीएसआई की पहचान वाई एच पढियार के तौर पर हुई। शुरुआती में जांच मे पता है कि आरोपी गुजरात के नर्मदा जिले में तैनात है। वडोदरा पुलिस की डीसीपी जूली कोठिया ने कहा है कि पीएसआई के खिलाफ विभगीय कार्रवाई की भी जाएगी। गुजरात में शराब पीने पर पूरी तरह से पांबदी है।

कार में मिली शराब की बोतलें
पीएसआई की कार से शराब की बोतलें भी बरामद हुई हैं। सामने आया है कि छुट्टी से घर लौटते समय पीएसआई ने जीएसटी कमिश्नर और दो महिला पुलिसकर्मियों के वाहन को टक्कर मारी। पीएसआई के खिलाफ वडोदरा के छाणी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शराबबंदी वाले राज्य में पुलिस अधिकारी के शराब के नशे में मिलने पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। कुछ समय पहले वडोदरा में एक डिप्टी तहसीलदार शराब में नशे की हालत में अरेस्ट हुए थे। तब कलेक्टर वडोदरा ने उन्हें सस्पेंड कर दिया था।

Latest articles

राजस्थान में ‘प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान-2026’ को मिला जनसमर्थन, 18 लाख से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राजस्थान...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में मंगलवार को बिजली की कटौती की जाएगी।...

गौतम नगर में सैलून संचालक ने दुकान में लगाई फांसी, सुसाइड नोट न मिलने से कारण अज्ञात

भोपाल राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सैलून संचालक ने अपनी...

कोलार में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, होली पर लापता हुई किशोरी मिली, आरोपी दोस्त गिरफ्तार

भोपाल राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ उसके दोस्त...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...