14.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्यराजस्थान में बदमाश बेखौफ! बाइक पर सवार होकर अपराधियों ने दुकान में...

राजस्थान में बदमाश बेखौफ! बाइक पर सवार होकर अपराधियों ने दुकान में घुस कर की फायरिंग, घटना CCTV में कैद

Published on

भरतपुर:

राजस्थान में अपराधी किस कदर बेलगाम है, इसका नजारा भरतपुर जिले में खेरली मोड थाना इलाके में जयपुर आगरा नेशनल हाईवे पर देखने को मिला | जब विगत देर रात अचार की दुकान के संचालक दो भाइयों पर बाइक से आये तीन नकाबपोश बदमाशों ने फायरिंग कर दी। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। यह वारदात, वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के जान इलाके में हर कोई हैरान है।

पुलिस अपराधियों की पहचान करने में जुटी
घटना के बाद गोली लगने से घायल एक भाई देवनारायण जाटव को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। वहीं दूसरा भाई पवन जाटव बाल बाल बचा, क्योंकि वह मौके से भागने में सफल रहा था। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कर तलाश कर रही है।

ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी
पीड़ित का कहना है कि कुछ दिन पहले हमारे परिवार में आपस किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। लेकिन ये बदमाश कौन थे और हम पर फायरिंग क्यों की, इसके बारे में हम नहीं जानते। सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि एक बाइक पर तीन नकाबपोश बदमाश देर रात अचार की दुकान पर आते है और आते ही दोनों भाइयों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर देते हैं एक भाई के गोली लग जाती है | दूसरा भाई प्लास्टिक की कुर्सी बदमाशों के ऊपर फेंककर भाग जाता है | फिलहाल घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है |

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this