13 C
London
Thursday, March 5, 2026
Homeराज्यबिहार में भी 'साहिल-मुस्कान कांड' : ब्लू ड्रम नहीं… बेड पर ही...

बिहार में भी ‘साहिल-मुस्कान कांड’ : ब्लू ड्रम नहीं… बेड पर ही निकल गई तलवार, देवर के प्यार में पागल बीवी ने कर डाले दो टुकड़े

Published on

गोपालगंज:

मेरठ वाला ‘साहिल-मुस्कान कांड’ बिहार में भी हो गया। गोपालगंज में पति की निर्मम हत्या की गई। रात में बेड पर ही तलवार निकल गई। महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की तलवार से काट डाला। महिला का प्रेमी रिश्ते में उसका चचेरा देवर है। हत्या के बाद शख्स की पत्नी और उसका प्रेमी दोनों मौके से फरार हो गए। हालांकि, पुलिस ने इस हत्याकांड का महज 6 घंटे के अंदर ही खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने आरोपी प्रेमी और पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि इस हत्याकांड में इस्तेमाल किए गए तलवार को भी बरामद कर लिया है। बरौली के बतरदेह के टोला कटहरी बारी की घटना है।

बेड रूम में तलवार से कर डाला दो टुकड़ा
जानकारी के मुताबिक 35 साल के ध्रुव कुमार की तलवार से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। इसकी सूचना शनिवार की रात 11 बजे बरौली पुलिस को दी गई। सदर एसडीपीओ-2 राजेश कुमार के मुताबिक सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जहां एक आदमी का शव बेड पर पड़ा हुआ था। जिसकी हत्या तलवार से काट कर कर दी गई थी। उसका गर्दन सिर से अलग था। इस मामले में परिजनों ने मृतक की पत्नी किरण देवी और भतीजे (25) बिकेश कुमार को नामजद किया था। ध्रुव के पिता के बयान के मुताबिक उनका बड़ा बेटा ध्रुव प्रसाद पंजाब में काम करता था। वो कल ही अपने घर वापस लौटा था। शनिवार रात को उनके भतीजे बिकेश कुमार और बड़ी बहू किरण देवी ने मिलकर बड़े बेटे ध्रुव की तलवार से काट कर हत्या कर दी।

महिला का लवर रिश्ते में चचेरा देवर
पुलिस अधिकारी राजेश कुमार के मुताबिक इस मामले में परिजनों के सूचना और अन्य तकनीकी सहायता से हत्या के दो आरोपियों को महज 6 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया। एसडीपीओ ने बताया कि मृतक ध्रुव प्रसाद की पत्नी किरण देवी का अपने ही चचेरे देवर से लव-अफेयर था। दोनों में करीब दो साल से अवैध संबंध था। शनिवार रात भी मृतक की पत्नी किरण देवी और उसका आशिक मृतक का चेचेरा भाई एक-दूसरे के साथ कमरे में थे। पति ध्रुव कुमार जैसे ही अचानक अपने कमरे में पहुंचा तो देखा कि उसकी पत्नी और चचेरा भाई अकेले कमरे में थे। दोनों को ऐसे हालात में देखकर तीनों में झगड़ा होने लगा। इसी बहस में पत्नी किरण अपने देवर के साथ मिलकर पति की तलवार से काटकर निर्मम हत्या कर दी।

सिर से धड़ को कर दिया अलग
मृतक के गर्दन और शरीर पर कई जगह गहरे जख्म के निशान थे। बताया जाता है कि हत्या के बाद आरोपी बिकेश कुमार सिवान में जाकर छिप गया था। पुलिस ने आरोपी प्रेमी बिकेश कुमार और आरोपी पत्नी किरण देवी को हत्या में इस्तेमाल किए गए तलवार के साथ गिरफ्तार कर लिया। इस हत्याकांड के खुलासे के बाद लोग जहां तरह तरह की चर्चा कर रहे हैं। वहीं, गोपालगंज के बरौली की यह घटना मेरठ के मुस्कान और साहिल कांड की यादें ताजा कर दी।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...