18.7 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्यअगर कोई देश या संगठन भारत में आतंक फैलाता है, तो उसके...

अगर कोई देश या संगठन भारत में आतंक फैलाता है, तो उसके परिणाम ऑपरेशन सिंदूर से भी ज्यादा गंभीर होंगेः ओम बिरला

Published on

जमशेदपुर

राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति भारत के दृढ़ संकल्प और आतंकवाद के विरुद्ध कड़े रुख पर जोर देते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरलाने भारत के सशस्त्र बलों की प्रतिबद्धता और वीरता की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत को अपने सशस्त्र बलों के शौर्य, साहस और दृढ़ संकल्प पर गर्व है। उन्होंने सशक्त रूप से आगाह किया कि यदि कोई देश या आतंकवादी संगठन भारत में आतंक फैलाता है, तो इसके परिणाम ऑपरेशन सिंदूर से भी अधिक गंभीर होंगे।

उन्होंने कहा कि भारत ने न केवल अपने आंतरिक सुरक्षा तंत्र को मजबूत किया है, बल्कि इस संबंध में दुनिया को एक स्पष्ट और दृढ़ संदेश भी दिया है। उन्होंने यह आग्रह भी किया कि राष्ट्रीय सुरक्षा के मामलों में हम सामूहिक हित की भावना से आगे बढ़ें। ओम बिरला रविवार को जमशेदपुर में सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्लेटिनम जुबली समारोह में को संबोधित कर रहे थे।

लोकसभा अध्यक्ष के तौर पर झारखंड की पहली यात्रा
लोक सभा अध्यक्ष के तौर पर झारखंड की अपनी पहली यात्रा पर आए ओम बिरला ने रांची के बिरसा चौक पर भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धासुमन अर्पित किए और बिरसा मुंडा संग्रहालय भी गए। ओम बिरला ने झारखंड की धरती को नमन करते हुए कहा कि यह एक ऐसा क्षेत्र है जहां से देश को भगवान बिरसा मुंडा और जमशेदजी टाटा जैसे महानुभाव मिले। उन्होंने यह भी कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने आदिवासी सम्मान और स्वाभिमान के लिए बहादुरी से लड़ने की प्रेरणा दी। स्पीकर ओम बिरला ने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि जमशेदजी टाटा ने अपने विजन से स्वतंत्रता से बहुत पहले भारत के औद्योगिक विकास की नींव रखी।

रक्षा उपकरणों के निर्यातक के रूप में शक्तिशाली देश के रूप में उभर रहा
रक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हासिल करने में भारत की उल्लेखनीय प्रगति के बारे में बात करते हुए ओम बिरला ने कहा कि एक ऐसा देश जो कभी आयात पर बहुत अधिक निर्भर रहता था, अब रक्षा उपकरणों के निर्माण और यहां तक कि उनके निर्यात में एक शक्तिशाली देश के रूप में उभर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि नवाचार और सुदृढ़ नीतियों के चलते यह महत्वपूर्ण बदलाव आया है जिससे भारत के एमएसएमई क्षेत्र और उद्योगों को देश की सुरक्षा को मजबूत करने में प्रत्यक्ष और सार्थक भूमिका निभाने के नए अवसर उपलब्ध हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भरता के स्पष्ट और महत्वाकांक्षी लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहा है।

भारत की सबसे बड़ी ताकत कुशल युवा
ओम बिरला ने इस बात पर जोर दिया कि आजादी के 100 साल पूरे होने पर वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का हमारा विजन है और विकसित भारत के विजन को साकार करने के लिए हमें मिलकर काम करना चाहिए तथा प्रौद्योगिकी, प्रतिस्पर्धा और कौशल विकास का उपयोग करना चाहिए जो इस मिशन के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। ओम बिरला ने यह भी कहा कि भारत की सबसे बड़ी ताकत इसके कुशल युवा हैं। यह टिप्पणी करते हुए कि तेजी से बदलती वैश्विक अर्थव्यवस्था में जहां प्रतिस्पर्धा वस्तुओं और सेवाओं से आगे बढ़कर प्रतिभा और नवाचार तक फैली हुई है।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...