8 C
London
Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यचुनाव से पहले JDU के दबंग विधायक की बढ़ सकती है मुश्किलें,...

चुनाव से पहले JDU के दबंग विधायक की बढ़ सकती है मुश्किलें, फर्जी दस्तावेज पर जमीन कब्जा करने का आरोप; FIR

Published on

गोपालगंज

गोपालगंज में हाल के दिनों में भू माफियाओं का कहर देखने को मिल रहा है। इन माफियाओं की ओर से फर्जी दस्तावेज या यू कहे फर्जी कागजात के आधार पर जमीन के असली मालिक को धमकाया जाता है। फिर कब्जा मुक्त नहीं करने पर उनकी जमीन पर दबंगई के बल पर कब्जा कर लिया जाता है।

17 एकड़ जमीन पर कब्जा करने का आरोप
ताजा मामला कुचायकोट के बेलवा स्थित करीब 17 एकड़ जमीन का है। जिसपर बाहुबली और जदयू के दबंग विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय, उनके बड़े भाई कुख्यात सतीश पाण्डेय और भू माफिया भोला पांडेय उर्फ मुनेश्वर पांडेय पर फर्जी कागजात के बल पर कब्जा करने की धमकी देने का आरोप है। इसी मामले में अब कुचायकोट थाना में कुचायकोट के बाहुबली विधायक पप्पू पांडेय उर्फ अमरेंद्र पांडेय, भाई सतीश पाण्डेय और भोला पांडेय के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।

1985 में भू हदबंदी से मुक्त
यह एफआईआर मीरगंज के सेमराव निवासी जितेंद्र कुमार राय ने कराई है। जितेंद्र कुमार राय के दिए आवेदन के मुताबिक मुजफ्फरपुर की निवासी किरण सिंहा का कुचायकोट के बेलवा में खाता संख्या 38 खेसरा नंबर 513 रकबा 16 एकड़ डिसमिल जमीन है। जिसका उनके देखरेख में खेती कराई जाती है। यह जमीन वर्ष 1973/74 से भू हदबंदी बाद में सम्मिलित था। जिसे समाहर्ता ने इसे 1985 में भू हदबंदी की कार्रवाई से मुक्त कर दिया था। इसके बाद से इस जमीन का मालगुजारी किरण सिन्हा के नाम से है। जिसका अब तक का रसीद और सभी कागजात उनके पास है।

रैयत की मौत का फर्जी दस्तावेज बनाकर कागजात बनाने का आरोप
लेकिन इसी जमीन पर किरण सिन्हा के पति विमल सिन्हा की मौत का फर्जी दस्तावेज बनाकर उनकी ओर से बैनामा करने का कागजात बनाया गया है। जबकि किरण सिन्हा के पति विमल सिन्हा अभी तक जिंदा है। और उनके द्वारा ऐसे कोई दस्तावेज नहीं सौंपे गए है।

इसी का आधार बनाकर पूरे कागजात के साक्ष्य के साथ कुचायकोट थाना में विधायक पप्पू पांडेय, उनके भाई सतीश पाण्डेय और सीवान के रहने वाले भोला पांडेय के खिलाफ लिखित शिकायत दी गई थी। जिसके बाद अब पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Latest articles

राजस्थान में ‘प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान-2026’ को मिला जनसमर्थन, 18 लाख से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राजस्थान...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में मंगलवार को बिजली की कटौती की जाएगी।...

गौतम नगर में सैलून संचालक ने दुकान में लगाई फांसी, सुसाइड नोट न मिलने से कारण अज्ञात

भोपाल राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सैलून संचालक ने अपनी...

कोलार में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, होली पर लापता हुई किशोरी मिली, आरोपी दोस्त गिरफ्तार

भोपाल राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ उसके दोस्त...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...