19.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराज्यकच्छ बनेगा जहाज निर्माण का बड़ा केंद्र….PM मोदी के भुज कार्यक्रम में...

कच्छ बनेगा जहाज निर्माण का बड़ा केंद्र….PM मोदी के भुज कार्यक्रम में ‘सिंदूरवन’ का ऐलान

Published on

अहमदाबाद/कच्छ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कच्छ के सामर्थ्य की तारीफ की। पीएम मोदी ने हजारों करोड़ की योजनाओं का शुभारंभ करने के मौके पर कहा कि आज कच्छ व्यापार-कारोबार और टूरिज्म का एक बड़ा सेंटर है। अतीत में यहां पर बड़े-बड़े जहाज बनते थे। उन्होंने खासतौर पर मांडवी का जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि आने वाले समय में कच्छ की ये भूमिका और बड़ी होने वाली है। उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि कच्छ में फिर से बड़े जहाज बने। इसके लिए इस दिशा में काम किया जा रहा है।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के नाम पर वन
पीएम मोदी के दौरे में ऐलान किया गया है कि कच्छ में पाकिस्तान के छक्के छुड़ाने वाले ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की याद में सिंदूर वन का निर्माण किया जाएगा। भुज के कार्यक्रम में महिलाओं ने पीएम मोदी को एक पौधा भी भेंट किया। इस सिंदूर वन का निर्माण उसी स्थान पर किया जाएगा। जहां पर 26 मई को पीएम मोदी की सभा का आयोजन किया गया था। इस वन का निर्माण राज्य सरकार की तरफ से किया जाएगा। कच्छ के भुज में भूकंप पीड़ितों की याद में स्मृति वन का निर्माण पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री रहते हुए कराया था। इसमें मियावॉकी फाॅरेस्ट डेवलप किया गया है।

ऑपरेशन सिंदूर पर बोले पीएम
पीएम मोदी ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ मानवता की रक्षा और आतंकवाद के अंत का मिशन है। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि भारत के टारगेट पर आतंकवाद के हेडक्वार्टर थे। हमने उन पर सटीक वार किया। पीएम मोदी ने कहा कि यह दिखाता है कि हमारी सेना कितनी सक्षम और कितनी अनुशासित है। पीएम मोदी ने कहा कि हमारी नीति आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की है। ऑपरेशन सिंदूर ने इस नीति को और स्पष्ट कर दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि कोस्टल रीजन में देश तेजी से विकास कर रहा है। एक नए इकोसिस्टम का निर्माण कर रहा है। पीएम मोदी ने कहा सी फूड से लेकर टूरिज्म और ट्रेड तक आगे बढ़ रहा है।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this