18.8 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराज्य107 साल में सबसे ज्यादा बारिश… मुंबई के लिए अगले 24 घंटे...

107 साल में सबसे ज्यादा बारिश… मुंबई के लिए अगले 24 घंटे बेहद अहम, IMD का ‘रेड अलर्ट’

Published on

मुंबई:

मुंबई में भारी बारिश से बिगड़े हालात के बीच भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने लोगों को घरों में रहने की अपील की है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि 27 मई यानी मंगलवार को और भी भारी बारिश होगी। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान के साथ कहा है कि इसीलिए मुंबई, ठाणे समेत आसपास के इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने समुद्र में 13 फीट ऊंची लहरें उठने का अनुमान व्यक्त किया है। यह लहरें 26 मई की रात को उठेंगी। ऐसे में मुंबई के लिए अगले 24 घंटे काफी मुश्किल भरे हैं। मुंबई में मानसून के पहले आने से हुई बारिश में 107 का रिकॉर्ड टूट गया है।

24 घंटे के लिए है रेड अलर्ट
मुंबई में पिछले 24 घंटों में 135.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। कुल 6 स्थानों पर जलजमाव की शिकायत प्राप्त हुई। शॉर्ट सर्किट की घटनाओं की कुल 18 शिकायतें और इमारत की दीवार गिरने की 5 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। मुंबई महापालिका, अग्निशमन विभाग, मुंबई पुलिस और अन्य एजेंसियां सभी तैयार हैं। कहीं भी कोई हताहत नहीं हुआ। एनडीआरएफ की टीमें मुंबई में 5 स्थानों पर किसी भी प्रकार की सहायता प्रदान करने के लिए तैयार हैं। मौसम विभाग ने मुंबई में अगले 24 घंटों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। मुख्यमंत्री को विभिन्न एजेंसियों द्वारा राज्य की स्थिति के बारे में जानकारी दी गई। मुंबई और एमएमआर के अलावा राज्य के पुणे,सातारा, सोलापुर, रायगड, क्षेत्रों में भारी बारिश हुई है। रायगड में बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। भारी बारिश के कारण महाड़ से रायगढ़ फोर्ट मार्ग बंद कर दिया गया है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जिसमें 27 मई, 2025 को सुबह 8:30 बजे तक अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। यह अलर्ट मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच जारी किया गया है, जिसके कारण पूरे शहर में व्यापक जलभराव हो गया है और सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। IMD का रेड अलर्ट असाधारण रूप से भारी बारिश की स्थिति को दर्शाता है, जिससे महत्वपूर्ण व्यवधान पैदा होने की संभावना है।

  1. 107 साल का रिकॉर्ड टूटा: मुंबई में भारी बारिश ने 107 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। पिछले 75 सालों में मुंबई में सबसे पहले मानसून पहुंचा है। कोलाबा केंद्र में 297 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई, जो पिछले 107 सालों में सर्वाधिक है।
  2. इन इलाकों से निकला पानी: शहरी विकास मंत्री और मुंबई शहर के प्रभारी मंत्री शिंदे ने कहा कि नालों (प्रमुख नालों) की सफाई का काम जारी है। उन्होंने कहा कि हिंदमाता, मिलन सबवे, अंधेरी, घाटकोपर और सायन जैसे निचले इलाकों से पानी निकाल दिया गया है।
  3. घर ने नहीं निकलें बाहर:मौसम विभाग के अलर्ट जारी करने बाद उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने मौसम विभाग की चेतावनियों का कड़ाई से पालन करने के लिए कहा है। जरूर न हो तो घर से बाहर नहीं निकले।
  4. समुद्री क्षेत्र के लिए अलर्ट: समुद्र सतह से निचले क्षेत्रों में रहने वाले तथा पहाड़ी इलाकों में निवास करने वाले सतर्क रहे। समुद्र में ऊंची लहरें उठने का अलर्ट दिया गया है। इसको लेकर तमाम एजेंसियों को सतर्क किया गया है।
  5. मेट्रो सेवा प्रभावित: मुंबई में सोमवार को भारी बारिश के कारण एक भूमिगत स्टेशन में पानी भर जाने के बाद आचार्य अत्रे चौक और वर्ली के बीच मेट्रो लाइन 3 पर ट्रेन सेवाएं स्थगित कर दी गईं। मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (एमएमआरसी) को भूमिगत आचार्य अत्रे चौक स्टेशन पर पानी भरने की सूचना मिलने के बाद परिचालन को स्थगित करना पड़ा। एमएमआरसी की प्रवक्ता वैदेही मोरे ने कहा है कि सेवाएं फिर से शुरू होने पर हम जानकारी साझा करेंगे।
  6. उल्लास नदी उफनाई: उल्हास नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण एहतियात के तौर पर कल्याण-मुरबाद मार्ग पर रायता ब्रिज के पास सड़क को बंद कर दिया गया है। अभी तक पानी पुल तक नहीं पहुंचा है, लेकिन चल रही भारी बारिश के मद्देनजर इसे यातायात के लिए बंद कर दिया गया है, और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी वाहनों को टिटवाला के रास्ते डायवर्ट किया जा रहा है।
  7. फ्लाइट के लिए जल्दी निकलें: भारी बारिश और जलभराव के साथ आगे भी मौसम बिगड़ने को देखते हुए मुंबई एयरपोर्ट ने एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि खराब मौसम और भारी से बहुत भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए मुंबई एयरपोर्ट सभी यात्रियों को सलाह देता है कि वे अपनी संबंधित एयरलाइनों से अपनी उड़ान की स्थिति की जांच करें और हवाई अड्डे के लिए थोड़ा पहले निकलें।
  8. मुंबई पुलिस ने जारी किए नंबर: भारी बारिश के बाद मुंबई पुलिस अलर्ट पर है। पुलिस ने एक्स पर लिखा है कि लगातार हो रही बारिश को देखते हुए नागरिकों से अनुरोध है कि वे तटीय और निचले इलाकों में जाने से बचें। मुंबई पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी सतर्क हैं और मुंबईकरों की मदद के लिए तैयार हैं। किसी भी आपात स्थिति में 100/112/103 पर डायल करें।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...