18.8 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराज्यगिरगिट भी शरमा जाएगा… विकास दिव्यकीर्ति ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर किसे...

गिरगिट भी शरमा जाएगा… विकास दिव्यकीर्ति ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर किसे सुना दिया, सोशल मीडिया पर चर्चा में नेहा सिंह राठौर

Published on

वाराणसी

पिछले महीने 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमला हुआ था। इस हमले में 28 लोगों की जान चली गई थी। इसके 10 दिन बाद भारत ने पाकिस्तान में घुसकर एयरस्ट्राइक की थी, जिसमें कई आतंकी मारे गए थे। इसके बाद कई दिनों तक भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव रहा। उसके बाद दोनों देशों में संघर्ष विराम हुआ। हालांकि, भारत की ओर लगाई गई पाबंदी अभी भी लागू हैं। इस बीच, दृष्टि आईएएस कोचिंग के फाउंडर विकास दिव्यकीर्ति का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

एक क्लास के दौरान विकास दिव्यकीर्ति ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बोल रहे हैं। वह स्टूडेंट्स से कह रहे हैं कि लोग कह रहे थे कि कब करोगे-कब करोगे, 10 दिन हो गए, जैसे ही हमला किया तो बोले De-escalate, जैसे ही थोड़ा बढ़ा वैसे ही Say No To War। उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रशांत नाम से एक्स हैंडल ने विकास दिव्यकीर्ति का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में विकास दिव्यकीर्ति कह रहे हैं कि जब हमला हुआ तो उसके तुरंत बाद लोग कह रहे थे कि कब करोगे-कब करोगे-कब करोगे, 10 दिन हो गए हैं, हमला कब करोगे, जैसे ही हमला हुआ तो कहने लगे डी एस्केलेट-डी एस्केलेट, थोड़ा और आगे बढ़ा तो कहने लगे से नो टू वॉर, एक ही इंसान सोशल मीडिया पर तीनों टाइप चला रहा था। गिरगिट भी शर्मा जाएगी, जब आप इस तरह से रंग बदलोगे, आप अपने स्टैंड पर कायम रहो।

वहीं, जैकी यादव एक्स हैंडल से पोस्ट किया। लिखा कि दरअसल इस दुनिया में हर किसी को अपने विरोधी को हमले का मौका चाहिए होता है। आपको याद होगा कि कुछ साल पहले विकास दिव्यकीर्ति के कोचिंग सेंटर से नेहा सिंह राठौर के पति हिमांशु को निकाल दिया गया था। जिसके बाद विकास दिव्यकीर्ति की काफ़ी किरकिरी हुई थी।

अब विकास दिव्यकीर्ति ने अपनी एक क्लास के दौरान इनडायरेक्टली नेहा सिंह राठौर पर ज़ुबानी हमला बोला है। विकास दिव्यकीर्ति ने कहा कि लोग कह रहे थे कि कब करोगे कब करोगे 10 दिन हो गए, जैसे ही हमला किया तो बोले De-escalate जैसे ही थोड़ा बढ़ा वैसे ही Say No To War, यानि ऐसी बातों को लेकर नेहा सिंह राठौर ही चर्चा में रहीं थीं और विकास दिव्यकीर्ति ने अब उन पर ज़ुबानी हमला किया है। वहीं, अन्य एक्स यूजर तरह-तरह के कमेट कर रहे हैं।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this