14.7 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराष्ट्रीयदुनिया के सबसे शक्तिशाली देशों की नई लिस्ट में भारत टॉप 10...

दुनिया के सबसे शक्तिशाली देशों की नई लिस्ट में भारत टॉप 10 से बाहर, जानें मिली कौन सी पोजीशन?

Published on

फोर्ब्स ने दुनिया के 10 सबसे शक्तिशाली देशों की लिस्ट जारी कर दी है, इस लिस्ट से भारत बाहर हो गया है। फोर्ब्स के 2025 की इस नई लिस्ट में टॉप 10 में पहले नंबर पर अमेरिका का नाम है तो वहीं दूसरे नंबर पर चीन है। टॉप 10 में दसवें नंबर पर इजरायल ने कब्जा जमा लिया है। फोर्ब्स की इस लिस्ट से भारत को टॉप 10 से बाहर रखने पर कई गंभीर सवाल भी खड़े हो रहे हैं। लेकिन फोर्ब्स ने कहा है कि वह रैंकिंग जारी करते समय कई तरह के पैरामीटर पर जांचता है परखता है और फिर लिस्ट जारी की जाती है।

फोर्ब्स ने बताया-कैसे होती है नंबरिंग
फोर्ब्स ने बताया कि पावर सब-रैंकिंग पांच खास विशेषताओं से ‘इक्वली वेटेज एवरेज ऑफ स्कोर’ पर आधारि होता है जो किसी देश की शक्ति को दर्शाती हैं। इसके लिए फोर्ब्स लिस्ट में जिन देशों को शामिल करता है, उसे इन प्वाइंट्स पर परखता है, जो हैं-एक नेता, आर्थिक प्रभाव, राजनीतिक प्रभाव, मजबूत अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन, और एक मजबूत सेना।

देखें टॉप 10 देशों की लिस्ट

पावर रैंक और देशजीडीपी  जनसंख्या क्षेत्र
अमेरिका30.34 ट्रिलियन डॉलर34.5 करोड़उत्तरी अमेरिका
चीन19.53 ट्रिलियन डॉलर141.9 करोड़ एशिया
रूस2.2 ट्रिलियन डॉलर14.4 करोड़यूरोप
यूनाइटेड किंगडम3.73 ट्रिलियन डॉलर 6.91 करोड़यूरोप
जर्मनी4.92 ट्रिलियन डॉलर8.45 करोड़ यूरोप
दक्षिण कोरिया1.95 ट्रिलियन डॉलर 5.17 करोड़एशिया
फ्रांस3.28 ट्रिलियन डॉलर 6.65 करोड़यूरोप
जापान4.39 ट्रिलियन डॉलर12.37 करोड़एशिया
 सऊदी अरब1.14 ट्रिलियन डॉलर3.39 करोड़एशिया
 इजरायल 550.91 बिलियन डॉलर93.8 लाख एशिया

फरवरी, 2025 तक भारत सबसे शक्तिशाली देशों की सूची में 12वें स्थान पर है तो वहीं पाकिस्तान टॉप 20 में भी कहीं नहीं दिखाई दे रहा है।

किसने तैयार की है लिस्ट
फोर्ब्स के लिस्ट के इस लिस्ट के मॉडल को BAV ग्रुप ने तैयार किया है, जो कि एक ग्लोबल मॉर्केटिंग कम्यूनिकेशन कंपनी WPP की एक यूनिट है। इस रैंकिंग को निकालने वाली रिसर्च टीम का नेतृत्व पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय के व्हार्टन स्कूल के प्रोफेसर डेविड रीबस्टीन ने किया है और इस तरह कई मानकों पर परखकर ये लिस्ट तैयार की गई है। भारत के साथ ही पाकिस्तान भी इस लिस्ट में टॉप 10 में कहीं नहीं है।

Latest articles

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

More like this

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...