18.8 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराज्यदुबई में Russian 'जलवा' दिखा लगाया करोड़ों का फटका, Girlfriend के साथ...

दुबई में Russian ‘जलवा’ दिखा लगाया करोड़ों का फटका, Girlfriend के साथ मिल 10वीं फेल ने राजस्थान, एमपी, बिहार के सैकड़ों को फंसाया

Published on

अलवर/जयपुर:

एक 10वीं फेल युवक ने खुद को क्रिप्टोकरेंसी एक्सपर्ट बताकर राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल के सैकड़ों लोगों से करोड़ों की ठगी कर डाली। आरोपी राजेश सैनी और उसकी गर्लफ्रेंड हीना सैनी ने साथ मिलकर फर्जी डिजिटल करेंसी का रैकेट चलाया। ये दोनों 1 रुपए के निवेश पर 10 रुपए तक का मुनाफा देने का दावा करते थे।

दुबई की चमक-धमक से लोगों को फंसाया
शुरुआत में पीड़ितों को दुबई घुमाया गया, आलीशान होटल में रुकवाया और क्रूज पार्टी करवाई गई। रसियन डांसर की व्यवस्था की गई। इस दौरान क्रिप्टो इन्वेस्टमेंट की मीटिंग रखी गई, जिसमें झूठे वादे किए गए। अलवर, दौसा, जयपुर, एमपी, बिहार, यूपी, कोलकाता और यहां तक कि पाकिस्तान से भी लोग इस आयोजन में शामिल हुए थे।

अलवर से ऑपरेट होता था नेटवर्क
दोनों आरोपी अलवर से पूरे नेटवर्क का संचालन करते थे। राजेश सैनी खुद को डिजिटल कॉइन का संचालक बताता था और दावा करता था कि उसकी करेंसी जल्द ही बिटकॉइन जैसी कीमती हो जाएगी। सबसे ज्यादा शिकार अलवर और आसपास के इलाकों के लोग हुए।

बियर बार से की शुरुआत, 35 लाख की ठगी
राजेश ने अलवर के एक बीयर बार मालिक प्रदीप सोलंकी को झांसा देकर 35 लाख रुपए का निवेश करवा लिया। साथ ही उसके कई बिजनेसमैन दोस्तों को भी फंसाया। शुरुआत में 1-2 लाख का मुनाफा दिया गया जिससे विश्वास बना, लेकिन बाद में पैसे आने बंद हो गए और संपर्क भी टूट गया।

फर्जी ऑफिस दिखाया, 9 लाख की चपत
पूनखर निवासी प्रॉपर्टी डीलर रामकिशोर यादव ने बताया कि उन्होंने 7 लाख का निवेश किया। दुबई में एक फर्जी ऑफिस दिखाया गया। वहां से लौटने के बाद किसी को पैसे नहीं मिले। रामकिशोर और उनके दोस्तों को कुल 29 लाख का नुकसान हुआ।

पुलिस में शिकायत, मामला उजागर
रिटर्न नहीं मिलने पर 6 पीड़ितों ने कोतवाली और एक ने अरावली विहार थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। फिलहाल आरोपी फरार हैं और जांच जारी है।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this