13.8 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeराज्यमरने से तो बेहतर है : जा 'सिमरन' जा, जी ले अपनी...

मरने से तो बेहतर है : जा ‘सिमरन’ जा, जी ले अपनी जिंदगी… UP के एक और पति ने बीवी को लवर संग विदा कर दिया

Published on

लखीमपुर खीरी:

1995 में शाहरुख खान और काजोल की सुपरहिट मूवी आई थी- ‘दिलवाले दुल्‍हनियां ले जाएंगे’। फिल्‍म का क्‍लाइमेक्‍स आज भी सिनेप्रेमियों के जेहन में बसा हुआ है। वही ट्रेन वाला सीन। शाहरुख खान बोगी के दरवाजे पर खड़े हैं। प्‍लेटफॉर्म पर काजोल और उनका हाथ पकड़े पिता अमरीश पुरी। काजोल जिद करती हैं कि उन्‍हें शाहरुख के साथ ही जाना है। उन्‍हीं के साथ पूरी जिंदगी बितानी है पर अमरीश पुरी तो हाथ ही नहीं छोड़ रहे थे। आखिरकार बेटी के सच्‍चे प्‍यार के आगे एक बाप का पत्‍थरदिल पिघल जाता है। काजोल का हाथ छोड़ते हुए अमरीश पुरी डायलॉग मारते हैं- ‘जा सिमरन जा, जी ले अपनी जिंदगी’।

आज करीब 30 साल बाद यूपी के लखीमपुर जिले में एक पति ने कुछ ऐसे ही अंदाज में अपनी पत्‍नी को उसके प्रेमी संग भरी पंचायत में विदा कर दिया। उसने दोनों की शादी कराने का भी ऐलान कर दिया। पहले तो पति ने पत्‍नी को बहुत समझाया। बड़े होते बच्‍चों का वास्‍ता दिया पर पत्‍नी प्रेमी के साथ जाने पर अड़ी रही। थक हारकर पति ने पत्‍नी का हाथ प्रेमी के हाथ में पकड़ा दिया। पूरे इलाके में इस प्रेम कहानी की जमकर चर्चा हो रही है। कई लोग चिंता जता रहे तो कई लोग मजे ले रहे हैं।

देवर से चल रहा था प्रेम प्रसंग
निघासन थाना क्षेत्र में एक महिला का प्रेम प्रसंग उसके देवर से चल रहा था। महिला झारखंड के खरबनी की रहने वाली है और उसकी शादी 18 साल पहले हुई थी। महिला के तीन बच्चे हैं, जिनमें सबसे बड़ी बेटी लगभग 17 साल की है। महिला का प्रेम प्रसंग उसके पति के ताऊ के बेटे से चल रहा था, जो पहले से ही शादीशुदा है और उसके दो नाबालिग बच्चे हैं। पति को जब पत्नी के प्रेम प्रसंग की जानकारी हुई तो उसने आपत्ति जताई। इस पर पति-पत्नी के बीच झगड़ा शुरू हो गया। पति ने पत्नी के प्रेमी यानी अपने ताऊ के बेटे को भी समझाया, लेकिन दोनों ही मानने को तैयार नहीं हुए।

प्रेमी की पत्‍नी बच्‍चों संग मायके चली गई
दोनों की प्रेम कहानी से दुखी होकर पति ने पंचायत बुलाई। भरी पंचायत में पति ने अपने चचेरे भाई के हाथों में अपनी बीवी का हाथ सौंप दिया। वहीं जब इस बात की जानकारी प्रेमी की पत्नी को लगी तो वह भी नाराज हो गई और अपने बच्चों को लेकर मायके चली गई। उधर, महिला का कहना है कि उसका पति शादी के बाद से उस पर शक करता है और पीटता है।

पुलिस तक नहीं पहुंची कोई शिकायत
महिला के प्रेमी का कहना है कि पंचायत में महिला के पति ने उसका हाथ उसके हाथ में सौंप दिया। मैं इसे साथ नहीं रख सकूंगा क्योंकि मेरी पत्नी नाराज होकर बच्चों को लेकर मायके चली गई है। इस संबंध में कोतवाल महेश चंद्र ने बताया कि इस मामले में उनके पास कोई तहरीर नहीं आई है। अगर शिकायत आती है तो जांच करेंगे।

कई मामले आ चुके हैं सामने
आपको बता दें कि पिछले कुछ महीने के भीतर ऐसे कई केस सामने आए हैं जिनमें पतियों ने अपनी पत्नियों को उनके प्रेमी के साथ विदा कर दिया है। कुछ मामलों में तो सामाजिक दबाव के चलते पत्नियां वापस भी आ चुकी हैं। इन खबरों ने जमकर सुर्खिया बटोरी हैं।

Latest articles

मप्र में भीषण गर्मी-बाजारों में पसरा सन्नाटा, 15 शहरों में 43°C पार, कई जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक ऐसा करवट बदला है कि लोग बारिश...

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग, दिल्ली-मुंबई ट्रैक पर आवाजाही ठप, 68 यात्री बाहर निकाले, कई ट्रेनें प्रभावित

रतलाम। कोटा रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले रतलाम जिले के आलोट स्टेशन के...

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

More like this

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...