5.9 C
London
Saturday, February 14, 2026
Homeराज्यजयपुर के बिजनेसमैन को गुजराती गैंग की महिलाओं ने छकाया, रिक्शा में...

जयपुर के बिजनेसमैन को गुजराती गैंग की महिलाओं ने छकाया, रिक्शा में बार-बार पैर छूने के बहाने कर बैठी ये हरकत

Published on

जयपुर

जयपुर के माणक चौक थाना पुलिस ने एक शातिर महिला चोर गैंग का खुलासा करते हुए गुजरात की तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इन महिलाओं के कब्जे से करीब 50 लाख रुपये के कीमती रत्न पन्ना, पुखराज और बैरूज बरामद किए गए हैं। पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर राशी डोगरा डूडी (IPS) के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। माणक चौक थाना पुलिस की तत्परता और सतर्कता से न सिर्फ एक बड़ी चोरी का खुलासा हुआ, बल्कि लाखों के कीमती रत्न भी बरामद किए गए। जांच अभी जारी है।

वारदात का खुलासा ऐसे हुआ
पीड़ित सुधांशु जायसवाल (27), निवासी चांदपोल बाजार, ने 5 मई 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 1 मई को सांगानेरी गेट पार्किंग में गाड़ी खड़ी कर ई-रिक्शा से ऑफिस जा रहे थे। रास्ते में तीन महिलाएं, जिन्होंने चेहरा स्कार्फ से ढक रखा था, उन्हीं के साथ रिक्शा में सवार हुईं। संदेहास्पद रूप से पैर छूने की हरकत के बाद, जब वे ऑफिस पहुंचे तो पता चला कि बैग से एक प्लास्टिक बॉक्स चोरी हो चुका है जिसमें लाखों के कीमती नग थे।

सीसीटीवी और खुफिया टीम की भूमिका
राजस्थान पुलिस के पुलिस उपायुक्त के निर्देशन में एडीसीपी डॉ. दुर्गसिंह राजपुरोहित, एसीपी पीयूष कविया, और थानाधिकारी धर्मसिंह के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम का गठन किया गया। टीम के कांस्टेबल गिरधर सिंह व अनिल तंवर ने सादावेश में सीसीटीवी फुटेज और क्षेत्र की निगरानी के जरिए अहम सुराग जुटाए।

आरोपित महिलाएं और उनकी पहचान
गिरफ्तार महिलाओं की पहचान इस प्रकार की गई:
पुष्पा (23) – निवासी साबरमती पुल के नीचे, थाना एलिस ब्रीज, अहमदाबाद
मनीषा (22) – निवासी साबरमती पुल के नीचे, थाना एलिस ब्रीज, अहमदाबाद
शोभा (26) – निवासी साबरमती पुल के नीचे, थाना एलिस ब्रीज, अहमदाबाद

मुकदमा दर्ज और आगे की कार्रवाई
माणक चौक थाने में प्रकरण संख्या 121/2025, धारा 303 (2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस इनसे जुड़ी अन्य घटनाओं की भी जांच कर रही है। जयपुर पुलिस के अनुसार तीनों महिलाएं पेशेवर अपराधी हैं और पहले भी चोरी की घटनाओं में संलिप्त रही हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया ‘टाइगर इंटरनेशनल हाफ मैराथन’ का शुभारंभ

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में शुक्रवार को 'अलवर टाइगर इंटरनेशनल हाफ मैराथन'...

भजनलाल सरकार में राजस्थान के निर्यात में रिकॉर्ड उछाल: पहली छमाही में ही 50,900 करोड़ के पार पहुँचा आंकड़ा

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान के निर्यात सेक्टर का निरंतर विकास हो...

छह छंदों के साथ ‘वंदे मातरम्’ का गायन अनिवार्य, सरकार ने जारी किए आदेश

भोपाल मध्य प्रदेश सरकार ने देशभक्ति की भावना को और प्रगाढ़ करने के उद्देश्य से...

मप्र पुलिस बनेगी ड्रोन पायलट, अपराधियों पर कसेगी नकेल

भोपाल मध्य प्रदेश पुलिस अब आधुनिक तकनीक के साथ कदमताल करने जा रही है। पुलिस...

More like this

गोविंदपुरा को विकास की नई सौगात: राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 5.65 करोड़ के सड़क कार्यों का भूमिपूजन

भोपाल राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा क्षेत्र में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में...

विश्वास का प्रतीक होती हैं सहकारिता संस्थाएं: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

ग्राम उत्थान शिविर’ से संवर रहा ग्रामीण राजस्थान

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की 'जनसेवा ही सर्वोपरि' की अवधारणा को साकार करते हुए प्रदेश...