17.2 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeराज्यदिल्ली के किसी भी शख्स को जमीन न बेचें गोवा के लोग,...

दिल्ली के किसी भी शख्स को जमीन न बेचें गोवा के लोग, मंत्री रवि नाइक ने ऐसा क्यों कहा?

Published on

पणजी

गोवा के कृषि मंत्री रवि नाइक ने लोगों से गुजारिश की है कि वे अपनी पुश्तैनी जमीन बिल्डरों, दिल्ली और हैदराबाद के लोगों को न बेचें। नाइक ने कहा कि गैर-गोवावासियों को जमीन की धड़ल्ले से बिक्री से गोवा के लोग भूमिहीन हो जाएंगे और कृषि में गिरावट आएगी। मंत्री ने कहा, ‘दिल्ली में गर्मी है और प्रदूषण भी बहुत है। ऐसे दिनों में लोग गोवा आना चाहते हैं। वे यहां घर खरीदते हैं, जमीन खरीदते हैं। गोवा के लोगों को अपनी जमीन दिल्ली वालों को नहीं बेचनी चाहिए।’

मंत्री ने कहा कि गोवा के लोगों को अपनी जमीन किसी को नहीं बेचनी चाहिए। हमें अपनी जमीन नहीं बेचनी चाहिए, नहीं तो गोवा नहीं रहेगा। गोवा के लोगों के लिए कोई जमीन नहीं बचेगी।’ उन्होंने कहा कि लोग यहां आ सकते हैं, पिकनिक मना सकते हैं और उन्हें वापस जाना होगा।

होटलों में पर्यटकों के न रुकने पर जताई चिंता
रवि नाइक उन पर्यटकों से भी परेशान दिखे जो बसों और जीपों में गोवा आते हैं लेकिन होटलों में नहीं रुकते। उन्होंने कहा, ‘हमें अपनी पुश्तैनी जमीन को संरक्षित करने की जरूरत है। हमें जीपों में कुछ पर्यटक मिलते हैं जो सड़क किनारे खाना बनाते और खाते हैं, गंदगी करते हैं और चले जाते हैं। गोवा को उनसे क्या मिलता है? कुछ नहीं। हम ऐसे पर्यटक नहीं चाहते जो होटलों में नहीं रुकते।’

रवि नाइक कौन
रवि एस नाइक गोवा में बीजेपी से विधायक हैं और मौजूदा प्रमोद सावंत सरकार में मंत्री हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) के सदस्य के रूप में की थी। उनका जन्म 18 सितंबर 1946 को गोवा के पोंडा में हुआ था। उनके पिता सीताराम नाइक हैं। उनका घर गोवा के मध्य उप-जिले, पोंडा में है। वह पहले किसान थे और आज भी उन्हें बागवानी बहुत पसंद है। जब भी मौका मिलता है वह खेत-खलिहानों के बीच समय बिताते हैं। रवि नाइक राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी भी रहे हैं। खास बात है कि वह गोवा के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं, हालांकि उनका कार्यकाल महज 6 दिन का था।

Latest articles

मप्र में भीषण गर्मी-बाजारों में पसरा सन्नाटा, 15 शहरों में 43°C पार, कई जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक ऐसा करवट बदला है कि लोग बारिश...

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग, दिल्ली-मुंबई ट्रैक पर आवाजाही ठप, 68 यात्री बाहर निकाले, कई ट्रेनें प्रभावित

रतलाम। कोटा रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले रतलाम जिले के आलोट स्टेशन के...

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

More like this

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...