5.9 C
London
Friday, February 13, 2026
Homeराज्यकमल हासन को तमिलनाडु से राज्यसभा भेजेंगे स्टालिन, DMK की एक सीट...

कमल हासन को तमिलनाडु से राज्यसभा भेजेंगे स्टालिन, DMK की एक सीट MNM को देने का किया ऐलान

Published on

चेन्नै

DMK पार्टी ने मक्कल नीधि मय्यम (MNM) को राज्यसभा की एक सीट दी है। इसके बाद कमल हासन को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया गया है। MNM नेता मुरली अप्पास ने कहा कि हमने कमल हासन को मक्कल नीधि मय्यम पार्टी से राज्यसभा सदस्य के रूप में चुनने का प्रस्ताव पास किया है। DMK गठबंधन ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने तीन और उम्मीदवारों के नाम भी घोषित किए हैं। ये चुनाव 19 जून को होने वाले हैं। DMK की तरफ से जारी बयान के अनुसार, सलमा, वकील पी. विल्सन और एस.आर. शिवलिंगम उम्मीदवार होंगे।

तमिलनाडु विधानसभा में कुल 234 सदस्य हैं। राज्यसभा सीट जीतने के लिए हर उम्मीदवार को कम से कम 34 वोट चाहिए। DMK के नेतृत्व वाले INDIA गठबंधन के पास 158 MLA हैं। इसमें DMK के 133, कांग्रेस के 17, VCK के 4, CPI के 2 और CPM के 2 MLA शामिल हैं। इस गठबंधन को चार सीटें आसानी से मिल सकती हैं।

कमल हासन और डीएमके के बीच हुई थी डील
अभिनेता कमल हासन ने 2018 में मदुरै में एक जनसभा में मक्कल नीधि मय्यम पार्टी शुरू की थी। मक्कल नीधि मय्यम ने 2024 के लोकसभा चुनाव में हिस्सा नहीं लिया था। इसके बजाय, उन्होंने DMK के नेतृत्व वाले INDIA गठबंधन के लिए प्रचार किया था। बदले में, DMK ने पार्टी को राज्यसभा सीट देने का वादा किया था। मक्कल नीधि मय्यम को 2021 के राज्य विधानसभा चुनाव में 2.62% वोट मिले थे।

डीएमके के राज्यसभा प्रत्याशियों के नाम
डीएमके ने जिन उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। उनके नाम इस प्रकार हैं- पी विल्सन, पूर्व केंद्रीय मंत्री एसआर शिवलिंगम और रुकैया मलिक। रुकैया कवयित्री हैं और इनका तखल्लुस (उप नाम) कविग्नर सलमा है।

पी विल्सन, शिवलिंगम और रुकैया कौन
बीएससी और लॉ की डिग्री के साथ पी. विल्सन वर्तमान में राज्यसभा सांसद हैं और भारत के सर्वोच्च न्यायालय में एक प्रमुख वकील हैं। उन्होंने कई हाई-प्रोफाइल कानूनी मामलों में राज्य का प्रतिनिधित्व किया है और वे डीएमके की एक विश्वसनीय कानूनी आवाज माने जाते हैं।

एसआर शिवलिंगम डीएमके के एक वरिष्ठ नेता हैं और पहले स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं। उनका नामांकन उच्च सदन में प्रशासनिक अनुभव के साथ कानूनी विशेषज्ञता को संतुलित करने के पार्टी के प्रयास को दर्शाता है।

रुकैया मलिक उर्फ कविग्नर सलमा समकालीन तमिल साहित्य का एक बड़ा नाम है। मलिक को उनकी कविताओं और उपन्यासों के लिए जाना जाता है, जो लिंग, पहचान और सामाजिक न्याय के विषयों पर आधारित होती हैं। कई साहित्यिक पुरस्कारों की प्राप्तकर्ता, सूची में उनका समावेश सांस्कृतिक प्रतिनिधित्व और महिला सशक्तिकरण के लिए डीएमके की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

बयान से विवाद में फंसे कमल हासन
इस बीच, कमल हासन एक राजनीतिक विवाद में फंस गए हैं। उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि कन्नड़ भाषा की जड़ें तमिल में हैं। इस बयान पर BJP कर्नाटक के प्रदेश अध्यक्ष विजयेंद्र येदियुरप्पा ने X पर एक कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने हासन से बिना शर्त माफी मांगने को कहा है। उन्होंने हासन पर कन्नड़ समुदाय के प्रति अहंकार और कृतघ्नता दिखाने का आरोप लगाया है। येदियुरप्पा ने कहा कि हासन ने कन्नड़ फिल्मों में काम किया और उनकी उदारता से लाभ उठाया, फिर भी ऐसा बयान दिया।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया ‘टाइगर इंटरनेशनल हाफ मैराथन’ का शुभारंभ

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में शुक्रवार को 'अलवर टाइगर इंटरनेशनल हाफ मैराथन'...

भजनलाल सरकार में राजस्थान के निर्यात में रिकॉर्ड उछाल: पहली छमाही में ही 50,900 करोड़ के पार पहुँचा आंकड़ा

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान के निर्यात सेक्टर का निरंतर विकास हो...

छह छंदों के साथ ‘वंदे मातरम्’ का गायन अनिवार्य, सरकार ने जारी किए आदेश

भोपाल मध्य प्रदेश सरकार ने देशभक्ति की भावना को और प्रगाढ़ करने के उद्देश्य से...

मप्र पुलिस बनेगी ड्रोन पायलट, अपराधियों पर कसेगी नकेल

भोपाल मध्य प्रदेश पुलिस अब आधुनिक तकनीक के साथ कदमताल करने जा रही है। पुलिस...

More like this

गोविंदपुरा को विकास की नई सौगात: राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 5.65 करोड़ के सड़क कार्यों का भूमिपूजन

भोपाल राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा क्षेत्र में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में...

विश्वास का प्रतीक होती हैं सहकारिता संस्थाएं: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

ग्राम उत्थान शिविर’ से संवर रहा ग्रामीण राजस्थान

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की 'जनसेवा ही सर्वोपरि' की अवधारणा को साकार करते हुए प्रदेश...