17.2 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeभोपालआलीशान बंगला, AC छोड़ टेंट में रहेंगे MP के ऊर्जामंत्री, मटका और...

आलीशान बंगला, AC छोड़ टेंट में रहेंगे MP के ऊर्जामंत्री, मटका और पंखा से काटेंगे रात, VIP जिंदगी को टाटा कह रहे मंत्रीजी?

Published on

ग्वालियर

अपने अनोखे बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर एक और बयान को लेकर चर्चाओं में हैं। ऊर्जा मंत्री तोमर ने अब बिना एयर कंडीशन के सोने की घोषणा कर दी है, जिसको बिजली बचाने के लिए संदेश बताया जा रहा है।

‘दिन नहीं लेकिन रात तो मेरे हाथ में हैं’
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि आगामी एक जून से 30 जून तक यह सेवक रात के समय AC का उपयोग नहीं करूंगा। कांचमिल रोड पर जो न्यू पार्क है, उसमें एक वाटर प्रूफ टेंट लगाकर, एक पंखे में, एक पानी का मटका रखकर विश्राम करूंगा। इसका उद्वेश्य है कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हम लोगों ने एक संकल्प लिया था कि हमारा देश हराभरा बने, प्रदूषण कम हो और स्वच्छता पर काम हो। यह सिर्फ घोषणा ही नहीं बल्कि हमने इस पर अमल भी किया है। इसी संकल्प को और अधिक मजबूत करने के लिए ही इस बार ये प्रण लिया है। दिन तो मेरे बस में नहीं है लेकिन रात में मैं स्वयं बिना AC के विश्राम करूंगा।

वातावरण प्रदूषण मुक्त करने के लिए कर रहे प्रयोग
मंत्री ने कहा ‘एक रात में एक ऐसी के बंद रहने से कितने यूनिट बिजली की बचत होगी, कितना वातावरण प्रदूषण से मुक्त होगा। उसकी भी जानकारी आप तक पहुंचाऊंगा। मंत्री तोमर का कहना है कि मैं इन दिनों में जितना हो सकता है, उतना ऐसी का प्रयोग कम करूंगा।

पहले भी बयानों को लेकर रह चुके हैं सुर्खियों में
आपको बता दें कि ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने यह घोषणा कोई पहली बार नहीं की है। वह अपने बयानों को लेकर पहले भी सुर्खियां बटोर चुके हैं। इससे पहले उन्होंने बिना प्रेस (स्त्री) के कपड़े पहनने का निर्णय लिया था, जो अभी तक कर रहे हैं। इतना ही नहीं बीते कुछ साल पहले उन्होंने नंगे पैर रहने का भी निर्णय ले लिया था और काफी समय तक वह देश के कोने कोने में नंगे पैर ही जाते थे, बाद में वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें चप्पल पहनाई थी। वह कई बार स्वच्छता को लेकर नाले में भी उतर चुके हैं।

Latest articles

मप्र में भीषण गर्मी-बाजारों में पसरा सन्नाटा, 15 शहरों में 43°C पार, कई जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक ऐसा करवट बदला है कि लोग बारिश...

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग, दिल्ली-मुंबई ट्रैक पर आवाजाही ठप, 68 यात्री बाहर निकाले, कई ट्रेनें प्रभावित

रतलाम। कोटा रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले रतलाम जिले के आलोट स्टेशन के...

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

More like this

मप्र में भीषण गर्मी-बाजारों में पसरा सन्नाटा, 15 शहरों में 43°C पार, कई जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक ऐसा करवट बदला है कि लोग बारिश...

पाकिस्तान में भी राहत: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 5-5 रुपये की कटौती

भोपाल। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव और महंगाई के...