7.5 C
London
Friday, February 13, 2026
Homeराज्यप्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल से कैसे लीक हुए 2,000 अश्लील फोटो और...

प्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल से कैसे लीक हुए 2,000 अश्लील फोटो और 40 अंतरंग वीडियो, ड्राइवर ने कोर्ट में कहानी सुना दी

Published on

बेंगलुरु

पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के सेक्स टेप मामले में एक नया मोड़ आया है। प्रज्वल के ड्राइवर ने अदालत में कहा कि प्रज्वल की मां भवानी रेवन्ना को उनके बेटे की हरकतों के बारे में पता था। ड्राइवर एन कार्तिक ने बताया कि प्रज्वल के फोन में 2,000 से ज्यादा अश्लील फोटो और 40 वीडियो थे। कार्तिक ने भवानी को ये सब दिखाया तो उन्होंने निराशा जताई और उसे चुप रहने को कहा। बाद में प्रज्वल ने कार्तिक को डांटा लगाई थी। कार्तिक ने यह भी बताया कि उसने प्रज्वल के मोबाइल फोन से फोटो और वीडियो कैसे हासिल किए थे।

अंतरंग पलों को रेकॉर्ड करता था प्रज्वल
पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के सेक्स टेप मामले की सुनवाई के दौरान उनके ड्राइवर एन कार्तिक से स्पेशल पब्लिक प्रॉस्क्यूटर अशोक नायक ने पूछताछ की। इस दौरान कई सनसनीखेज बातें सामने आईं। कार्तिक ने बताया कि प्रज्वल की मां भवानी रेवन्ना को पता था कि उनका बेटा कई महिलाओं के साथ संबंध बनाता है और अतरंग पलों को अपने फोन में रिकॉर्ड करता है। जब प्रज्वल हासन के सांसद थे, तब उनके फोन में 2,000 से ज्यादा अश्लील तस्वीरें और लगभग 40 वीडियो थे। कार्तिक ने यह बात भवानी को बताई थी, लेकिन पहले तो उन्हें विश्वास नहीं हुआ।

प्रज्वल की मां ने कहा, चुप रहो
कार्तिक ने भवानी को तस्वीरें और वीडियो दिखाए, तो उन्होंने उसे ये सब भेजने को कहा और चुप रहने की हिदायत दी। कार्तिक ने बताया कि भवानी ने प्रज्वल को समझाया भी था। इसके बाद प्रज्वल दो महीने तक उनसे बात नहीं की। वह जानना चाहता था कि भवानी को ये तस्वीरे किसने लीक की। जब भवानी ने डिटेल दी तो प्रज्वल ने कार्तिक को डांटा।

मोबाइल फोन कार में छोड़ना पड़ा महंगा
कार्तिक ने यह भी बताया कि ये निजी तस्वीरें और वीडियो कैसे सार्वजनिक हुए। उसने कहा कि एक दिन प्रज्वल अपना मोबाइल फोन कार में ही छोड़कर जयनगर में अशोका पिलर के पास अपनी गर्लफ्रेंड के घर चला गया। उसे पासवर्ड पता था, इसलिए उसने लॉक खोलकर मोबाइल फोन चेक करने लगा। फोन खोलते ही उसे कई वीडियो मिले, जिनमें राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ता, घरेलू नौकर और अन्य लोग शामिल थे। कार्तिक ने ये तस्वीरें और वीडियो अपने मोबाइल में ट्रांसफर कर लिए।

Latest articles

केंद्रीय राज्यमंत्री कुरियन से राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने की भेंट

भोपाल : पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने गुरुवार...

भारत की टी-20 वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक जीत, नामीबिया को 93 रन से हराया

टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने नामीबिया को 93 रन से हराकर अपनी...

बीएचईएल के AGM नरेश सिंह बने CMD, NEPA लिमिटेड

बीएचईएल, भोपाल के एजीएम नरेश सिंह को एक वर्ष के लिए सौंपी गई जिम्मेदारीभोपालभारत...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व मंत्री स्व. हेमसिंह भड़ाना को दी श्रद्धांजलि

भोपाल मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने पूर्व मंत्री स्वर्गीय हेमसिंह भड़ाना को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस...

More like this

विश्वास का प्रतीक होती हैं सहकारिता संस्थाएं: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

ग्राम उत्थान शिविर’ से संवर रहा ग्रामीण राजस्थान

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की 'जनसेवा ही सर्वोपरि' की अवधारणा को साकार करते हुए प्रदेश...

पटना-इंदौर एक्सप्रेस में कछुओं की तस्करी

भोपाल रेल से प्रतिबंधित वन्यजीवों की तस्करी के एक गंभीर मामले में आरपीएफ ने पटना-इंदौर...