15.8 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeराज्यप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे है….. सिक्किम से कल लौटने वाले सुबह...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे है….. सिक्किम से कल लौटने वाले सुबह 6 बजे से पहले चले जाएं

Published on

सिक्किम:

सिक्किम सरकार ने पर्यटकों के लिए एक जरूरी सूचना जारी की है। अगर आप 29 मई को गंगटोक से निकलने की योजना बना रहे हैं, तो सुबह 6 बजे तक निकल जाएं। यह सूचना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सिक्किम दौरे से पहले जारी की गई है। पीएम मोदी सिक्किम के 50वें राज्य स्थापना दिवस समारोह में भाग लेने आ रहे हैं। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। सिक्किम सरकार के पर्यटन और नागरिक उड्डयन विभाग ने यह सूचना जारी की। इससे पर्यटकों में कुछ चिंता और भ्रम पैदा हुआ। लेकिन, सरकार ने साफ किया कि पीएम की यात्रा के दौरान यातायात को सुचारू रखने और सुरक्षा बढ़ाने के लिए यह निर्देश दिया गया है।

क्यों उठाया गया ये कदम?
एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि गंगटोक की सड़कें संकरी हैं। इसलिए बड़ी भीड़ और सुरक्षा काफिले के लिए यह अनुकूल नहीं हैं। उन्होंने कहा कि यह कदम सिर्फ सावधानी बरतने के लिए उठाया गया है। इससे भीड़भाड़ से बचा जा सकेगा और सभी की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी। अधिकारियों ने पर्यटकों से कहा है कि वे स्थानीय होटल और ट्रैवल ऑपरेटरों के साथ मिलकर अपनी यात्रा की योजना बनाएं। इससे उन्हें समारोह के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।

इलाके में भीड़ को कंट्रोल करना बड़ी चुनौती
सूत्रों के अनुसार, इलाके में भीड़ को नियंत्रित करना एक बड़ी चुनौती है। पीएम के रूट पर हजारों लोगों के जमा होने की उम्मीद है। निर्देश में यह भी कहा गया है कि सिर्फ गंगटोक ही नहीं, बल्कि पूरे सिक्किम और उत्तरी बंगाल के कुछ हिस्सों में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इनमें अलीपुरद्वार भी शामिल है। जहां पीएम बाद में उसी दिन जाने वाले हैं। अधिकारियों के अनुसार, पीएम मोदी सुबह बागडोगरा हवाई अड्डे से हेलीकॉप्टर से गंगटोक पहुंचेंगे। दोपहर में वे अलीपुरद्वार जाएंगे और फिर हासिमारा एयर बेस के रास्ते पटना के लिए रवाना होंगे।

सीएम ने लिया तैयारियों का जायजा
सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने खुद पालजोर स्टेडियम में तैयारियों का जायजा लिया। यहीं पर राज्य स्थापना दिवस का मुख्य कार्यक्रम होगा। सिक्किम का राज्य दिवस आमतौर पर 16 मई को मनाया जाता है। लेकिन, इस साल स्वर्ण जयंती समारोह को पीएम की उपलब्धता के अनुसार 29 मई तक के लिए टाल दिया गया है।

Latest articles

मप्र में भीषण गर्मी-बाजारों में पसरा सन्नाटा, 15 शहरों में 43°C पार, कई जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक ऐसा करवट बदला है कि लोग बारिश...

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग, दिल्ली-मुंबई ट्रैक पर आवाजाही ठप, 68 यात्री बाहर निकाले, कई ट्रेनें प्रभावित

रतलाम। कोटा रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले रतलाम जिले के आलोट स्टेशन के...

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

More like this

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...