13.2 C
London
Sunday, May 17, 2026
HomeUncategorizedबड़ा झटका - धीमी पड़ी उद्योगों की रफ्तार, ताजा आंकड़ों ने चौंकाया,...

बड़ा झटका – धीमी पड़ी उद्योगों की रफ्तार, ताजा आंकड़ों ने चौंकाया, बस इतना रहा आउटपुट

Published on

मिनिस्ट्री ऑफ स्टैटिक्स एंड प्रोग्राम इंप्लीटेशन द्वारा बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार अप्रैल में भारत का इंडस्ट्रियल आउटपुट साल-दर-साल के आधार पर 2.7 प्रतिशत पर आ गया, जबकि मार्च में 3.9 प्रतिशत था. बता दें, ये आठ महीने का निचला स्तर है. बता दें, National Statistical Office ने मार्च के लिए इंडस्ट्रियल आउटपुट बढ़ोतरी को संशोधित कर 3.9 प्रतिशत कर दिया है. जबकि पिछले महीने ये अनुमान तीन प्रतिशत बताया गया था. भारत की इंडस्ट्रियल आउटपुट की बढ़ोतरी फरवरी में 2.7 प्रतिशत थी.

मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की प्रोडक्शन कम रही
एनएसओ के आंकड़ों के मुताबिक, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की प्रोडक्शन बढ़ोतरी अप्रैल में थोड़ी कम होकर 3.4 प्रतिशत रह गई जो कि एक साल पहले इसी महीने में 4.2 प्रतिशत थी. वहीं माइनिंग प्रोडक्शन में 0.2 प्रतिशत की गिरावट आई है. जबकि एक साल पहले 6.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी. पावर प्रोडक्शन में भी बढ़ोतरी अप्रैल 2025 में धीमी होकर एक प्रतिशत रह गई और एक साल पहले इसी अवधि में ये 10.2 प्रतिशत थी.

कार और फोन का प्रोडक्शन बढ़ा
बता दें, पूंजीगत वस्तु कैटेगरी की बढ़ोतरी अप्रैल 2025 में बढ़कर 20.3 प्रतिशत हो गई जो एक साल पहले इसी अवधि में 2.8 प्रतिशत थी. अप्रैल में, कार और फोन जैसी वस्तुओं सहित उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुओं के उत्पादन में 6.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई. इसके विपरीत, खाद्य उत्पादों और प्रसाधन सामग्री जैसे उपभोक्ता गैर-टिकाऊ वस्तुओं के उत्पादन में 1.7 प्रतिशत की गिरावट आई, जो आवश्यक वस्तुओं में कम खपत को दर्शाता है.

आईआईपी के आकंड़ों के मुताबिक
आंकड़ों के अनुसार, औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) के संदर्भ में मापा गया कारखाना उत्पादन अप्रैल 2024 में 5.2 प्रतिशत बढ़ा. वहीं मार्च में बिजली क्षेत्र की बढ़ोतरी दर 6.3 प्रतिशत थी जो अप्रैल में घटकर 1.1 प्रतिशत रह गई. इसी तरह से माइनिंग सेक्टर की ग्रोथ रेट मार्च में 0.4 प्रतिशत थी जो अप्रैल में और घटकर 0.2 प्रतिशत रह गई.

Latest articles

मप्र में भीषण गर्मी-बाजारों में पसरा सन्नाटा, 15 शहरों में 43°C पार, कई जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक ऐसा करवट बदला है कि लोग बारिश...

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग, दिल्ली-मुंबई ट्रैक पर आवाजाही ठप, 68 यात्री बाहर निकाले, कई ट्रेनें प्रभावित

रतलाम। कोटा रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले रतलाम जिले के आलोट स्टेशन के...

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...