6.2 C
London
Friday, February 13, 2026
Homeराज्यकांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने पत्नी के 'पाकिस्तान कनेक्शन' पर क्या बताया,...

कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने पत्नी के ‘पाकिस्तान कनेक्शन’ पर क्या बताया, उनके खिलाफ कौन कर रहा ‘सी-ग्रेड फिल्मों जैसी साजिश’?

Published on

गुवाहाटी:

कांग्रेस की असम इकाई के अध्यक्ष गौरव गोगोई और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। सरमा ने गोगोई की ब्रिटिश पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) से संबंध रखने का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेता गोगोई ने बुधवार को हिमंत बिस्वा सरमा के आरोपों का खंडन किया है। गोगोई ने इसे C-ग्रेड बॉलीवुड फिल्म की कहानी बताया। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी 2013 में एक अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट के सिलसिले में पाकिस्तान गई थीं। सरमा ने 10 सितंबर को इस मामले में और जानकारी देने की बात कही है। उन्होंने गोगोई पर भी पाकिस्तान से संबंध रखने का आरोप लगाया है।

गोगोई का पहली बार सार्वजनिक बयान
गोगोई ने इस मामले पर पहली बार सार्वजनिक बयान दिया। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी ने 2013 में पाकिस्तान में सिर्फ एक साल बिताया था। वह दक्षिण एशिया में जलवायु परिवर्तन पर काम कर रही थीं। उन्होंने कहा कि वह 2013 में अपनी पत्नी के साथ पाकिस्तान गए थे, लेकिन अगर उन्होंने कुछ गलत किया तो पिछले 11 वर्ष से बीजेपी की सरकार के तहत एजेंसियां क्या कर रही हैं? उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत में यह भी कहा कि सरमा ने कांग्रेस आलाकमान की नजर में उनकी छवि खराब करने के मकसद से कथित पाकिस्तानी संबंध को लेकर आरोप लगा रहे थे, लेकिन उन्हें असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने से मुख्यमंत्री के मंसूबे विफल हो गए।

सरमा पर किया कटाक्ष
कांग्रेस ने गोगोई को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी उस वक्त सौंपी है, जब असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और बीजेपी उनकी पत्नी के पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ‘आईएसआई’ से कथित संबंध और कांग्रेस सांसद के पाकिस्तान दौरे को लेकर लगातार हमला कर रहे हैं। आरोपों को खारिज करते हुए गोगोई ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री की मानसिक स्थिति पर सवाल उठाया था। गोगोई ने बुधवार को सरमा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह मुख्यमंत्री का तहेदिल से शुक्रिया अदा करते हैं कि बीजेपी नेता ने उनके राजनीतिक कद बढ़ाने में मदद की।

सरमा अपने मंसूबे में एक बार फिर फेल-गोगोई
उन्होंने कहा कि पहले परिसीमन में सिर्फ मेरे लोकसभा क्षेत्र (कलियाबोर) के दो टुकड़े किए। फिर मुख्यमंत्री कुछ महीने से जिस तरह की बेतुकी बातें कर रहे हैं। उसने मेरे कद को बहुत ऊंचा कर दिया है। पहले एक भ्रम था कि मेरी भूमिका राष्ट्रीय राजनीति तक सीमित है। इस भ्रम को मुख्यमंत्री ने खुद तोड़ा है। लोकसभा में कांग्रेस के उप नेता गोगोई का कहना था कि असम के मुख्यमंत्री का प्रयास था कि ऐसी कुछ बातें की जाए जिससे कांग्रेस नेतृत्व मुझ पर संदेह करे, लेकिन मैं अपने नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं कि मुझ पर विश्वास जताया। हिमंत बिस्वा सरमा अपने मंसूबे में एक बार फिर विफल रहे।

मुख्यमंत्री सी ग्रेड बॉलीवुड सिनेमा बना रहे-गोगोई
गोगोई ने यह माना है कि वह 12 साल पहले अपनी पत्नी के साथ कुछ दिनों के लिए पाकिस्तान गए थे, लेकिन उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है और उनका बायोडाटा सबके पास है। उन्होंने कहा कि आज से लगभग 14-15 साल पहले मेरी पत्नी, एक साल के लिए एक अंतरराष्ट्रीय परियोजना के तहत पाकिस्तान में थीं। मैं 2013 में उनके साथ गया। इस बात को लेकर मुख्यमंत्री सी ग्रेड बॉलीवुड सिनेमा बना रहे हैं जिसके रिलीज की तारीख वह 10 सितंबर बता रहे है। वैसे यह फिल्म बुरी तरह फ्लॉप होने वाली है।

बीजेपी पर बोला हमला
यह पूछे जाने पर क्या वह मुख्यमंत्री पर मानहानि का मामला दर्ज कराएंगे तो गोगोई ने कहा कि जिस दल का पूरा कार्य ही मानहानि पर निर्भर है, उस पर मानहानि का कितने मामले दर्ज कराए जाएं। मानहानि बीजेपी के रग-रग में है। वो कोशिश करते हैं कि कैसे किसी की छवि खराब की जाए…विदेश सचिव विक्रम मिस्री नहीं छोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि हमारा सवाल है कि अगर हमने कुछ गलत किया है तो 11 साल से केंद्र में किसकी सरकार है, केंद्रीय जांच एजेंसियां क्या कर रही हैं?

असम में कब हैं विधानसभा चुनाव?
उन्होंने कहा कि कोई सीमा के उस पार जाता है या इस पार आता है तो कितनी जांच होती है। मैं विपक्ष का एक नेता हूं और सदन में बेबाक तरीके से बात रखता हूं। मेरा बॉयोडाटा सबके पास है। यह पूछे जाने पर कि क्या वह कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री पद का चेहरा होंगे तो गोगोई ने कहा कि सबसे पहले बहुमत हासिल करना है और उसके बाद आलाकमान को आगे फैसला करना है। असम में अगले साल अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव संभावित है।

Latest articles

केंद्रीय राज्यमंत्री कुरियन से राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने की भेंट

भोपाल : पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने गुरुवार...

भारत की टी-20 वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक जीत, नामीबिया को 93 रन से हराया

टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने नामीबिया को 93 रन से हराकर अपनी...

बीएचईएल के AGM नरेश सिंह बने CMD, NEPA लिमिटेड

बीएचईएल, भोपाल के एजीएम नरेश सिंह को एक वर्ष के लिए सौंपी गई जिम्मेदारीभोपालभारत...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व मंत्री स्व. हेमसिंह भड़ाना को दी श्रद्धांजलि

भोपाल मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने पूर्व मंत्री स्वर्गीय हेमसिंह भड़ाना को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस...

More like this

विश्वास का प्रतीक होती हैं सहकारिता संस्थाएं: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

ग्राम उत्थान शिविर’ से संवर रहा ग्रामीण राजस्थान

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की 'जनसेवा ही सर्वोपरि' की अवधारणा को साकार करते हुए प्रदेश...

पटना-इंदौर एक्सप्रेस में कछुओं की तस्करी

भोपाल रेल से प्रतिबंधित वन्यजीवों की तस्करी के एक गंभीर मामले में आरपीएफ ने पटना-इंदौर...