13.2 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeराज्यनोएडा में डराने लगा कोरोना वायरस, बुधवार को 4 नए मरीज और...

नोएडा में डराने लगा कोरोना वायरस, बुधवार को 4 नए मरीज और मिले, भीड़भाड़ इलाके में मास्क जरूर पहनें

Published on

नोएडा:

उत्तर प्रदेश के नोएडा में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही हैं। बुधवार को कोरोना संक्रमण के 4 और नए मामले सामने आए हैं। इसको मिलाकर अब नोएडा में कुल एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है। कोरोना संक्रमित चार नए मरीजों की पुष्टि बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने की है। 19 कोरोना संक्रमितों में 11 महिलाएं और 8 पुरुष शामिल हैं। सभी संक्रमित मरीजों का उपचार होम आइसोलेशन में चल रहा है, जहां उनकी नियमित जांच और निगरानी की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी मरीजों की स्थिति पर नजर रखी हुई है और आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन किया जा रहा है।

इससे पहले जनपद में मंगलवार को 5, सोमवार को 9 मरीजों में कोरोना की पुष्टि की गई थी। वहीं, शनिवार को एक महिला में कोरोना की पुष्टि की गई थी। कुल मिलाकर नोएडा में 19 सक्रिय मामले सामने आए हैं। बीमारी की पुष्टि के सात दिन बाद इनकी दोबारा जांच की जाएगी। इसमें 11 महिलाएं और 8 पुरुष शामिल हैं। चार नए मरीजों में भी कोरोना के हल्के लक्षण पाए गए हैं। इन सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है। इनकी निगरानी की जा रही है। जरूरत पड़ने पर इनको अस्पताल में एडमिट कराया जाएगा। इन सभी मरीजों की उम्र 24 साल से 71 साल के बीच बताई गई है। सभी में हल्के लक्षण हैं। जिनका होम आइसोलेशन में इलाज किया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर जिला अस्पताल में बेड रिजर्व है।

संक्रमितों की ट्रैवल हिस्ट्री खंगाली जा रही है
कोरोना संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने वाले किसी भी व्यक्ति में कोरोना संक्रमण के लक्षण नहीं हैं। लिहाजा, इनकी जांच के लिए नमूने नहीं लिए गए हैं। लक्षण आने की स्थिति में इनकी भी कोरोना संक्रमण की जांच की जाएगी। सभी की बीमारी की पुष्टि निजी लैब या अस्पताल ने की है। साथ ही इन सभी कि ट्रैवल हिस्ट्री खंगाली जा रही है। इस पूरे मामले पर नोएडा के अपर मुख्य चिकित्सक अधिकारी डॉ. टीकम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आज हमारे यहां कुल 19 एक्टिव कोविड के केस हैं। सभी को माइल्ड लक्षण यानी सामान्य जुकाम है। डरने की कोई जरूरत नहीं है। सभी संक्रमित लोग होम आइसोलेशन में हैं और हमारी टीम लगातार उनसे बात कर रही है।

भीड़भाड़ वाले इलाकों में मास्क लगाने की अपील
जिला अस्पताल में लगातार टेस्टिंग की जा रही है। सभी को कोविड की गाइडलाइन के बारे में जागरूक किया जा रहा है। कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए अपर मुख्य चिकित्साधिकारी ने नोएडा के तमाम अस्पताल को कोरोना मरीजों के लिए अलग वार्ड, ऑक्सीजन की पर्याप्त मात्रा समेत दवाइयों के स्टॉक को बनाए रखने का आदेश दिया है। इसके साथ ही भीड़भाड़ वाले इलाके में जाने से बचने के साथ चेहरे पर मास्क और हैंड सैनेटाइजर का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

Latest articles

मप्र में भीषण गर्मी-बाजारों में पसरा सन्नाटा, 15 शहरों में 43°C पार, कई जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक ऐसा करवट बदला है कि लोग बारिश...

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग, दिल्ली-मुंबई ट्रैक पर आवाजाही ठप, 68 यात्री बाहर निकाले, कई ट्रेनें प्रभावित

रतलाम। कोटा रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले रतलाम जिले के आलोट स्टेशन के...

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

More like this

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...