13.2 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeराज्य'यह पाप उन्हें कभी नहीं छोड़ेगा', तेजप्रताप-अनुष्का पर बोले गिरिराज- लालू ने...

‘यह पाप उन्हें कभी नहीं छोड़ेगा’, तेजप्रताप-अनुष्का पर बोले गिरिराज- लालू ने ऐश्वर्या की जिंदगी तबाह कर दी

Published on

पटना

तेज प्रताप यादव और अनुष्का यादव की प्रेम कहानी सामने आने के बाद बिहार की राजनीति में भूचाल आ गया है। लालू परिवार इस मामले में बचाव की मुद्रा में है। वहीं, एनडीए लगातार लालू परिवार पर हमलावर है। लालू प्रसाद यादव ने तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से अलग कर दिया है। वे एनडीए के हमलों से बचने की कोशिश कर रहे हैं। इस बीच, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लालू परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने लालू परिवार पर पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा प्रसाद राय के परिवार के साथ धोखा करने और एक लड़की का जीवन बर्बाद करने का आरोप लगाया है।

गिरिराज सिंह का लालू परिवार पर तीखा हमला
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लालू परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि लालू परिवार ने सिर्फ झूठी शान के लिए बिहार की एक बेटी की जिंदगी तबाह कर दी। गिरिराज सिंह का सीधा इशारा पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा प्रसाद राय की पोती और तेज प्रताप यादव की पूर्व पत्नी ऐश्वर्या राय की ओर था।

गिरिराज सिंह ने कहा, ‘लालू जी ने जानबूझकर ऐश्वर्या राय की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया है। यह पाप उन्हें कभी नहीं छोड़ेगा। ऐश्वर्या और बिहार की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।’ उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव ने भी इस पूरे प्रकरण में सक्रिय भूमिका निभाई है।

लालू परिवार को खा जाएगी ऐश्वर्या की पीड़ा: गिरिराज सिंह
गिरिराज सिंह ने लालू परिवार की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐश्वर्या राय की पीड़ा एक दिन उन्हें अंदर से खा जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि केवल सामाजिक प्रतिष्ठा बचाने के लिए लालू परिवार ने एक मासूम लड़की का जीवन बर्बाद कर दिया।

जीतन राम मांझी ने दिया तटस्थ बयान
वहीं, एनडीए के एक अन्य नेता और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने इस पूरे मामले को लालू परिवार का निजी मामला बताया। उन्होंने कहा, ‘जब ऐश्वर्या राय खुद सामने आकर अपनी बात रख रही हैं, तब हमें कुछ कहने की जरूरत नहीं है। यह उनका पारिवारिक मामला है।’

Latest articles

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग, दिल्ली-मुंबई ट्रैक पर आवाजाही ठप, 68 यात्री बाहर निकाले, कई ट्रेनें प्रभावित

रतलाम। कोटा रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले रतलाम जिले के आलोट स्टेशन के...

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

More like this

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...