15.1 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्यशिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता सुखदेव सिंह ढींढसा का निधन, PM...

शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता सुखदेव सिंह ढींढसा का निधन, PM मोदी बोले- राष्ट्र के लिए बड़ी क्षति

Published on

चंडीगढ़:

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के वरिष्ठ नेता सुखदेव सिंह ढींढसा का बुधवार शाम को मोहाली में निधन हो गया। वह 89 साल के थे। उम्र संबंधी बीमारियों के कारण उन्हें मोहाली के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ढींढसा अटल बिहारी बाजपेयी सरकार में केंद्रीय मंत्री भी थे। उनके निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी सहित कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

काफी समय से बीमार थे ढींढसा
बताया गया है कि सुखदेव सिंह ढींढसा काफी समय से बीमार चल रहे थे। परिवार के अनुसार, उन्हें मंगलवार को मोहाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन बुधवार शाम को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके बेटे परमिंदर सिंह ढींढसा पिछली अकाली सरकार में वित्त मंत्री थे। ढींढसा ने अकाली दल के टिकट पर संगरूर लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया था। वह अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में केंद्रीय खेल, रसायन और उर्वरक मंत्री भी रहे थे। उन्होंने राजनीति में लंबा सफर तय किया और कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे।

राष्ट्र के लिए बड़ी क्षति-पीएम मोदी
पीएम मोदी ने उनके निधन पर दुख जताते हुए कहा कि सुखदेव सिंह ढींडसा जी का निधन हमारे राष्ट्र के लिए एक बड़ी क्षति है। वे एक महान राजनेता थे, जिनमें बहुत ज्ञान और सार्वजनिक सेवा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता थी। वे बहुत बड़े नेता थे और हमेशा लोगों की सेवा के लिए तैयार रहते थे।

और क्या बोले पीएम मोदी?
पीएम मोदी ने आगे कहा कि उनका हमेशा पंजाब, उसके लोगों और संस्कृति से जमीनी स्तर पर जुड़ाव रहा। उन्होंने ग्रामीण विकास, सामाजिक न्याय और सर्वांगीण विकास जैसे मुद्दों की वकालत की। उन्होंने हमेशा हमारे सामाजिक ताने-बाने को और मजबूत बनाने के लिए काम किया। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि उन्हें ढींढसा जी को कई सालों से जानने का मौका मिला और उन्होंने कई मुद्दों पर उनसे बात की।

ढींढसा के निधन से पंजाब की राजनीति में खालीपन
पीएम मोदी ने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं। सुखदेव सिंह ढींढसा के निधन से पंजाब की राजनीति में एक खालीपन आ गया है। उन्होंने हमेशा लोगों के हितों के लिए काम किया और समाज में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Latest articles

बरेली में तैलिक साहू समाज का विशाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित

भोपाल अखिल भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के तत्वावधान में रायसेन जिले के बरेली नगर...

मप्र में 5.38 करोड़ लोग ले रहे मुफ्त राशन, आबादी का करीब 60% सरकार पर निर्भर

भोपाल मप्र में मुफ्त राशन योजना के आंकड़े चौंकाने वाले सामने आए हैं। प्रधानमंत्री गरीब...

दादाजी धाम मंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई गई महावीर जयंती

भोपालरायसेन रोड स्थित दादाजी धाम मंदिर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर...

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...