13.2 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeराज्यबच्ची के माता-पिता शादी में व्यस्त, दरिंदे ने 3 साल की बच्ची...

बच्ची के माता-पिता शादी में व्यस्त, दरिंदे ने 3 साल की बच्ची को रेप के बाद मार डाला, भड़के पवन कल्याण ने पूछा- ‘कब तक होता रहेगा’

Published on

अमरावती

आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, जनसेना प्रमुख और अभिनेता पवन कल्याण ने बुधवार को अधिकारियों से वाईएसआर कडप्पा जिले में तीन साल की बच्ची के साथ रेप और हत्या के आरोपी को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है। पवन कल्याण ने कानून विभाग, पुलिस और गृह मंत्रालय से आग्रह किया कि मामले में अपराधी को कड़ी सजा दी जाए। ताकि समाज में यह साफ संदेश जाए कि ऐसे अपराध किसी हाल में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। जनसेना नेता ने अपने बयान में कहा कि यह समय है तुरंत और सख्त कदम उठाने का, ताकि हमारे बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

मामले में जल्दी से इंसाफ हो
पिछले हफ्ते आंध्र प्रदेश के वाईएसआर कडप्पा जिले में एक दुखद घटना हुई। 26 साल के एक आदमी ने तीन साल की बच्ची के साथ रेप के बाद हत्या कर दी। अपराधी ने इस घटना को तब अंजाम दिया, जब बच्ची के माता-पिता अपने रिश्तेदार की शादी में व्यस्त थे। पवन कल्याण ने पीड़ित बच्ची के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और वादा किया कि सरकार उनकी पूरी मदद करेगी। उन्होंने कहा कि हम पूरी जिम्मेदारी लेंगे कि इस मामले में जल्दी से इंसाफ हो और इस भयानक अपराधी को बिना सजा के नहीं छोड़ा जाएगा।

ऐसे भयानक अपराध कब तक चलते रहेंगे-पवन कल्याण
उपमुख्यमंत्री ने इसे समाज के लिए बेहद सोचनीय विषय माना। सवाल किया कि मासूम बच्चों के साथ ऐसे भयानक अपराध कब तक चलते रहेंगे। जो लोग ऐसे दरिंदगी भरे काम करते हैं और जिससे पूरा समाज शर्मसार होता है, उन्हें सबसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए ताकि समाज में ऐसा दोबारा न हो। उन्होंने कहा कि सिर्फ चार दिन पहले, वाईएसआर कडप्पा जिले के मायलावरम मंडल के कम्बलादिन्ने गांव में एक 3 साल की मासूम बच्ची भयानक हमले का शिकार हुई। उसकी हत्या कर दी गई। यह हादसा और भी ज्यादा दुखद है क्योंकि आरोपी उसी परिवार का रिश्तेदार है। यह घटना हमारी इंसानियत को झकझोर देने वाली है। अधिकारियों ने मुझे इस मामले की पूरी जानकारी दी है।

आरोपी गिरफ्तार, पोक्सो एक्ट के तहत केस
पवन कल्याण ने कहा कि आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच चल रही है। उन्होंने आगे कहा कि मुझे याद है कि कठुआ मामले के बाद लोगों ने काफी विरोध-प्रदर्शन किया था, जहां एक बच्ची आसिफा के साथ रेप हुआ था। उन्होंने मांग की थी कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, लेकिन फिर भी ऐसे अमानवीय अपराध हो रहे हैं। इससे गंभीर सवाल उठता है कि क्या हमने ऐसे अपराध करने वालों में डर पैदा करने के लिए पर्याप्त कदम उठाए हैं?

Latest articles

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग, दिल्ली-मुंबई ट्रैक पर आवाजाही ठप, 68 यात्री बाहर निकाले, कई ट्रेनें प्रभावित

रतलाम। कोटा रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले रतलाम जिले के आलोट स्टेशन के...

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

More like this

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...