6.4 C
London
Friday, February 13, 2026
Homeखेलक्या इंग्लैंड दौरे से पहले बढ़ गई है टीम इंडिया की टेंशन?...

क्या इंग्लैंड दौरे से पहले बढ़ गई है टीम इंडिया की टेंशन? इस अहम मैच में नहीं खेलेंगे गिल!

Published on

नई दिल्ली:

भारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के खिलाफ अगले महीने से पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। सीरीज की शुरुआत 20 जून से होगी। पांच मैचों की इस बड़ी सीरीज से पहले टीम इंडिया को यहां दो वॉर्म अप मैच भी खेलनी है, जिसकी शुरुआत 30 मई से होगी। भारतीय टीम के कई क्रिकेटर इंग्लैंड पहुंच चुके हैं और बाकी के आईपीएल 2025 फाइनल के बाद पहुंचेंगे, जिसमें कप्तान शुभमन गिल भी हैं।

शुभमन गिल आईपीएल में गुजरात टाइटंस की कप्तानी कर रहे हैं। गुजरात प्लेऑफ में पहुंची और उसका एलिमिनेटर में 30 मई को मुंबई इंडियंस से सामना होगा। ऐसे में शुभमन का पहला वार्म अप मैच खेलना संभव नहीं था। शुभमन की टीम फाइनल में पहुंचती है तो वह 3 जून के बाद ही इंग्लैंड जा पाएंगे, ऐसे में उम्मीद कि वह दूसरे वॉर्म अप मैच में मैदान पर उतरते लेकिन अब ऐसा नहीं हो पाएगा।

टीम मैनेजमेंट शुभमन को देना चाहते हैं आराम
रिपोर्ट के मुताबिक शुभमन गिल नॉर्थहैम्पटन में होने वाले दूसरा प्रैक्टिस नहीं खेल पाएंगे। दूसरे प्रैक्टिस मैच की शुरुआत 6 जून से हो रही है, लेकिन भारतीय टीम मैनेजमेंट ने गिल को पांच टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले आराम देने का फैसला किया है। क्योंकि अगर उनकी टीम उनकी फाइनल में पहुंचती है तो 2 दिन में उनका इंग्लैंड पहुंचना भी मुश्किल होगा और फिर उन्हें आराम का मौका नहीं मिल पाएगा।

बता दें कि कप्तान के तौर पर शुभमन गिल के लिए इंग्लैंड का यह दौरा काफी महत्वपूर्ण है। टीम इंडिया बिना विराट कोहली और रोहित शर्मा के इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज खेलेगी। ऐसे में यह देखना होगा कि शुभमन मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी के संतुलन को कैसे मैनेज करते हैं। वहीं गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड में तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करेंगे। उनके साथ मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह और शार्दुल ठाकुर जैसे तेज गेंदबाज भी टीम में शामिल हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व मंत्री स्व. हेमसिंह भड़ाना को दी श्रद्धांजलि

भोपाल मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने पूर्व मंत्री स्वर्गीय हेमसिंह भड़ाना को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस...

रोजगार, स्वरोजगार और स्टार्टअप को मिलेगा नया बल : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विजन के अनुरूप राजस्थान विधानसभा में प्रस्तुत बजट 2026-27 में...

भवन विकास निगम की कार्यशाला में मुख्यमंत्री ने अभियंताओं को दिया मार्गदर्शन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि निर्माण कार्य केवल ईंट-पत्थरों का जोड़ नहीं,...

नए श्रम कानूनों के विरोध में भोपाल में कर्मचारियों का प्रदर्शन

भोपाल केंद्र सरकार की नई श्रम संहिताओं के विरोध में गुरुवार को राजधानी भोपाल में...

More like this