6.4 C
London
Friday, February 13, 2026
Homeराज्य30-40 नक्सली, 25-25 किलो की 200 पेटियां… बंदूक की नोक पर लूटा...

30-40 नक्सली, 25-25 किलो की 200 पेटियां… बंदूक की नोक पर लूटा खतरनाक विस्फोटक, 5000 किलो विस्फोटक लेकर भागे

Published on

रायपुर

छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर नक्सलियों ने मंगलवार शाम को 5000 किलोग्राम बारूद लूट लिया, जिसके बाद छत्तीसगढ़ में अलर्ट जारी कर दिया गया है। यह बारूद 25-25 किलो के 200 पैकेट में था, जिसे झारखंड सीमा से लगे सुंदरगढ़ जिले के बैंग पत्थर खदान ले जाया जा रहा था। नक्सलियों ने ड्राइवर को किडनैप कर वैन सहित बारूद को जंगल की ओर ले गए। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं और सीमावर्ती इलाकों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

छत्तीसगढ़ में अलर्ट जारी
पत्थर खदान में लूटने के लिए 20-30 की संख्या में नक्सली पहुंचे थे। मंगलवार शाम की इस घटना के बाद से छत्तीसगढ़ में अलर्ट जारी कर दिया गया है। बारूद को झारखंड सीमा से लगे सुंदरगढ़ जिले के बैंग पत्थर खदान ले जाया जा रहा था, तभी नक्सलियों ने अटैक कर दिया। ड्राइवर को किडनैप कर वैन सहित बारूद को जंगल की ओर ले गए।

बारूद गोदाम के कर्मचारी ने दी जानकारी
बारूद गोदाम के कर्मचारी अरुण कुमार ने बताया कि जैसे ही वैन ट्रक लंगालकाटा इलाके पहुंची, यहां गाड़ी से विस्फोटक को उतार लिया गया। इस दौरान रात करीब 8.30 बजे खदान में हथियारबंद 20/30 नक्सली आ गए। ड्राइवर और मजदूरों को बंदूक दिखाकर धमकाया। नक्सलियों ने वैन से अनलोड किए गए बारूद के पैकेट्स को दोबारा वैन में रखने को कहा। इसके बाद माओवादी ड्राइवर देवनाथ टोप्पो को अगवा कर वैन को अपने कब्जे में लेकर जंगल की ओर ले गए।

पहले से ही इंतजार कर रहे थे नक्सली
जंगल के भीतर पहले से 20/30 से अधिक नक्सली इंतजार कर रहे थे। उन्होंने बारूद को वैन से जंगल में उतार लिया। इसके बाद ड्राइवर और वैन को वहीं छोड़कर बारूद लेकर जंगल में चले गए। टोप्पो के मुताबिक वो लोग कह रहे थे कि ‘हम जंगली लोग हैं/नक्सली लोग हैं।’ ट्रक लंगालकाटा इलाके के के. बालांग थाना क्षेत्र के पास पहुंचा, तभी कथित तौर पर 20 से 30 हथियारबंद संदिग्ध बलगांव पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात नक्सलियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। ड्राइवर से पूछताछ की।

वारदात के बाद गोदाम पहुंचा ड्राइवर
वारदात के बाद ड्राइवर गोदाम पहुंचा। ड्राइवर ने मैनेजर को बताया कि विस्फोटक लूटने आए नक्सली हरे रंग के कपड़े पहने हुए थे। सामान्य भाषा में बातचीत कर रहे थे। वह हथियार रखे थे, जिससे वह घबरा गया। हालांकि उसे कुछ नहीं किया। जंगल में छोड़ दिया। ड्राइवर के बताते ही मैनेजर सकते में आ गया। मैनेजर ने फौरन बलगांव पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और CRPF की टीमें तुरंत हरकत में आईं और इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया लेकिन जंगल और पहाड़ी इलाका होने के कारण ऑपरेशन में मुश्किलें पैदा हो रही हैं।

पुलिस ने कहा लूट के एंगल की पुष्टि नहीं
राउरकेला के एसपी ने बताया कि ‘अब तक नक्सलियों द्वारा लूट के एंगल की पुष्टि नहीं हो पाई है लेकिन इसे नकारा भी नहीं जा सकता है। जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट जानकारी दी जाएगी।’ इस घटना के बाद ओडिशा पुलिस सतर्क हो गई है। दोनों राज्यों के सीमावर्ती इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। डीजी, डीआईजी और आईजी सहित कई आला अधिकारी मामले को लेकर बैठक कर रहे हैं और मामले से निपटने की तैयारी कर रहे हैं।

क्या होता है जिलेटिन
जिलेटिन एक विस्फोटक सामग्री है। यह विस्फोटक नाइट्रोग्लिसरीन + नाइट्रोसेलुलोज रसायन है। इसे नाइट्रोग्लिसरीन या नाइट्रोग्लायकोल में तोड़कर इसमें लकड़ी की लुगदी या शोरा मिलाया जाता है। यह धीरे-धीरे जलता है और आमतौर पर बिना डेटोनेटर्स के विस्फोट नहीं कर सकता। जिलेटिन का उपयोग गिट्टी क्रशर पर चट्टानों को तोड़ने के लिए किया जाता है। पहाड़ों को तोड़ने के लिए भी विस्फोटक के तौर पर इसका इस्तेमाल किया जाता है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व मंत्री स्व. हेमसिंह भड़ाना को दी श्रद्धांजलि

भोपाल मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने पूर्व मंत्री स्वर्गीय हेमसिंह भड़ाना को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस...

रोजगार, स्वरोजगार और स्टार्टअप को मिलेगा नया बल : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विजन के अनुरूप राजस्थान विधानसभा में प्रस्तुत बजट 2026-27 में...

भवन विकास निगम की कार्यशाला में मुख्यमंत्री ने अभियंताओं को दिया मार्गदर्शन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि निर्माण कार्य केवल ईंट-पत्थरों का जोड़ नहीं,...

नए श्रम कानूनों के विरोध में भोपाल में कर्मचारियों का प्रदर्शन

भोपाल केंद्र सरकार की नई श्रम संहिताओं के विरोध में गुरुवार को राजधानी भोपाल में...

More like this

विश्वास का प्रतीक होती हैं सहकारिता संस्थाएं: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

ग्राम उत्थान शिविर’ से संवर रहा ग्रामीण राजस्थान

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की 'जनसेवा ही सर्वोपरि' की अवधारणा को साकार करते हुए प्रदेश...

पटना-इंदौर एक्सप्रेस में कछुओं की तस्करी

भोपाल रेल से प्रतिबंधित वन्यजीवों की तस्करी के एक गंभीर मामले में आरपीएफ ने पटना-इंदौर...