10 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeराज्यPM मोदी-शाह के घर गुजरात में एक फिर सक्रिय होंगे केजरीवाल, बीजेपी...

PM मोदी-शाह के घर गुजरात में एक फिर सक्रिय होंगे केजरीवाल, बीजेपी के गढ़ में दांव पर है AAP की प्रतिष्ठा

Published on

अहमदाबाद

दिल्ली विधानसभा चुनावों में करारी शिकस्त के बाद विपश्यना पर गए आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल गुजरात के मोर्चे पर सक्रिय होंगे। केजरीवाल इस महीने गुजरात के दौरे पर पहुंचेंगे। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी भी मौजूद रहेंगी। 2022 के विधानसभा चुनावों में आप ने पीएम मोदी-शाह के गृह राज्य में सेंध लगाते हुए पांच सीटों पर जीत हासिल की थी लेकिन 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले पार्टी के एक विधायक भूपत भायाणी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। भायाणी ने अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले यह कदम उठाया था। भायाणी के पार्टी छोड़ने से जूनागढ़ की विसावदर सीट खाली हो गई थी। अब केजरीवाल गुजरात में इस सीट पर फिर से आप की जीत को सुनिश्चित करने के लिए बीजेपी के गढ़ में एंट्री लेंगे।

चुनाव मैदान में उतरेंगे केजरीवाल
आम आदमी पार्टी ने इस सीट से गुजरात के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया को उतारा है। इटालिया की उम्मीदवारी का ऐलान खुद केजरीवाल ने दिल्ली में किया था। अब केजरीवाल, पंजाब के सीएम और आतिशी के साथ इटालिया का पर्चा भरवाने के गुजरात के दौरे पर आएंगे। आम आदमी पार्टी ने गुजरात में अपनी जमीन बचाए रखने के लिए दिल्ली के पूर्व मंत्री गोपाल राय को प्रभारी नियुक्त किया है। दिल्ली में हार के बाद से अरविंद केजरीवाल पंजाब में सक्रिय हैं। वह पंजाब में सीएम भगवंत मान के साथ कई कार्यक्रमों में नजर आ चुके हैं। पंजाब में 2027 की शुरुआत में चुनाव होंगे जबकि गुजरात में साल के अंत चुनावी बिगुल बजेगा। विसावदर सीट पर कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी उतारने का ऐलान किया है। बीजेपी की तरफ से किसी पाटीदार नेता को कैंडिडेट बनाए जाने की संभावना है। किरीट पटेल को टिकट की दौड़ में सबसे आगे माना जा रहा है।

आप-बीजेपी की प्रतिष्ठा दांव पर
आप ने इस सीट से अपने सबसे लोकप्रिय नेता को मैदान में उतारा है। पाटीदार समुदाय से आने वाले गोपाल इटालिया को कैंडिडेट बनाने के बाद आप को जहां जीत का भरोसा हैं तो वहीं पूर्व में केशुभाई पटेल की सीट पर बीजेपी के सामने जीत की चुनौती है। बीजेपी ने इस सीट पर 2007 में आखिरी बार जीत हासिल थी। इसके बाद से पार्टी यहां पर कमल नहीं खिला पाई थी। 2022 मे पार्टी ने कमल खिलाने के ऑपरेशन लोटस किया था लेकिन कांग्रेस के मौजूदा विधायक हर्षद रीबाडिया को मैदान में उतारा था लेकिन उन्हें भूपत भायाणी ने पटखनी दे दी थी। बीजेपी की तरफ से जल्द ही विसावदर और कड़ी विधानसभा के उम्मीदारों का ऐलान किए जाने की उम्मीद है। गुजरात में विसावदर के साथ कड़ी विधानसभा के उपचुनाव के लिए 19 जून को वोट डाले जाएंगे। नतीजा 23 जून को घोषित होंगे। उप चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 2 जून तय की गई है। आम गुजरात के अध्यक्ष इसुदान गढ़वी विसावदर में डेरा डाले हुए हैं। उनका कहना है कि पार्टी ने पिछली बार से ज्यादा अंतर से जीत दर्ज करेगी।

Latest articles

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग, दिल्ली-मुंबई ट्रैक पर आवाजाही ठप, 68 यात्री बाहर निकाले, कई ट्रेनें प्रभावित

रतलाम। कोटा रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले रतलाम जिले के आलोट स्टेशन के...

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

More like this

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...