11.7 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्यराजनैतिक लाभ शुरू : स्टेज पर ब्रह्मोस की रेप्लिका, पीएम मोदी के...

राजनैतिक लाभ शुरू : स्टेज पर ब्रह्मोस की रेप्लिका, पीएम मोदी के बड़े कटआउट… रोड शो से पहले ऑपरेशन सिंदूर के रंग में रंगा पटना

Published on

पटना,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से चार राज्यों के दौरे पर हैं. पीएम मोदी को सिक्किम भी जाना था. खराब मौसम के कारण प्रधानमंत्री गंगटोक नहीं जा सके और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये गंगटोक के पालजोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया. पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार में प्रधानमंत्री की जनसभा होनी है, जिसके बाद वह दो दिन के दौरे पर बिहार पहुंचेंगे. पीएम मोदी 29 मई की शाम को पटना पहुंचेंगे. बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं. चुनावी मौसम में पीएम मोदी का यह दौरा अहम माना जा रहा है.

पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो होना है, जिसकी तैयारियां भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने लगभग पूरी कर ली हैं. पीएम मोदी के रोड शो से पहले पटना की सड़कें ऑपरेशन सिंदूर के रंग में रंग गई हैं. पटना एयरपोर्ट से बिहार बीजेपी के कार्यालय तक, जगह-जगह पीएम मोदी के बड़े-बड़े कटआउट लगाए गए हैं. पूरे पटना शहर में पीएम मोदी के स्वागत में पोस्टर और होर्डिंग लगाए गए हैं. स्टेज पर ब्रह्मोस मिसाइल की रेप्लिका भी लगाई गई है.

ऑपरेशन सिंदूर के बाद चुनावी राज्य बिहार के पहले दौरे पर आ रहे प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों पर भी सेना के इस ऑपरेशन की सफलता की छाप दिखाई दे रही है. होर्डिंग-पोस्टर-कटआउट और रेप्लिका के माध्यम से जगह-जगह सेना के पराक्रम को भी प्रदर्शित किया गया है. पीएम मोदी आज जब पटना पहुंच रहे हैं, जोरदार तैयारी इसी बात का संकेत मानी जा रही है कि बीजेपी राज्य को बड़ा चुनावी संदेश देना चाह रही है. पटना में पीएम मोदी का मेगा रोड शो है.

शाम को ही प्रधानमंत्री मोदी की बीजेपी दफ्तर में अहम बैठक है, जिसमें बीजेपी के सभी सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्य और तमाम बड़े नेताओं, पार्टी के पदाधिकारियों से मौजूद रहने के लिए कहा गया है. माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बैठक में बीजेपी नेताओं को बिहार विजय का मंत्र देंगे. एक दिन बाद ही पीएम मोदी काराकाट लोकसभा क्षेत्र के विक्रमगंज में होंगे, जहां से वह बिहार को 48520 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे.

काराकाट लोकसभा सीट पर पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव में एनडीए के उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा हार गए थे. उपेंद्र न सिर्फ हार गए, बल्कि निर्दलीय उम्मीदवार भोजपुरी गायक और अभिनेता पवन सिंह से भी पीछे तीसरे नंबर पर रहे थे. काराकाट ओबीसी बहुल क्षेत्र है, जहां यादव और कुशवाहा मतदाता अधिक संख्या में हैं. पीएम मोदी पटना में रोड शो के साथ ही पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का लोकार्पण करेंगे, बिहटा एयरपोर्ट का शिलान्यास करेंगे. विक्रमगंज से पीएम थर्मल पावर और सड़क परियोजनाओं की सौगात देंगे.

Latest articles

बरेली में तैलिक साहू समाज का विशाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित

भोपाल अखिल भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के तत्वावधान में रायसेन जिले के बरेली नगर...

मप्र में 5.38 करोड़ लोग ले रहे मुफ्त राशन, आबादी का करीब 60% सरकार पर निर्भर

भोपाल मप्र में मुफ्त राशन योजना के आंकड़े चौंकाने वाले सामने आए हैं। प्रधानमंत्री गरीब...

दादाजी धाम मंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई गई महावीर जयंती

भोपालरायसेन रोड स्थित दादाजी धाम मंदिर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर...

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...