10 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeराज्यशुरू हुआ तबादलों में 'धोखाधड़ी का खेल', UP में बेसिक टीचरों के...

शुरू हुआ तबादलों में ‘धोखाधड़ी का खेल’, UP में बेसिक टीचरों के म्‍यूचुअल ट्रांसफर में अवैध वसूली की शिकायतें

Published on

लखनऊ

ये दो मामले तो ऐसे हैं, जो सामने आ गए। इनमें एक शिक्षक ने दूसरे की शिकायत की है और मामलों की जांच की जा रही है। खुद शिक्षकों का ही कहना है कि ऐसी शिकायतें बहुत हैं लेकिन सभी खुलकर सामने नहीं आना चाहते। कहीं पर रुपये के लेनदेन की शिकायत आ रही है तो कहीं पर आपस में दबाव बनाने की शिकायतें हैं। ये दो मामले तो ऐसे हैं, जहां खुद BSA को जांच के आदेश करने पड़े और धोखाधड़ी की शिकायत पुलिस तक पहुंची है।

केस-1
रामपुर के स्वार में एक प्राइमरी टीचर ने शिकायत की कि सहारनपुर के एक शिक्षक से ऑनलाइन म्यूचुअल ट्रांसफर के लिए उन्होंने ओटीपी मांगा। शिक्षक ने 12.20 लाख रुपये मांगे और ओटीपी शेयर नहीं किया। इस शिकायत पर सहारनपुर की बीएसए कुमारी कोमल ने सढ़ोली कदीम और नकुड़ ब्लॉक के दो बीईओ को जांच के आदेश दिए हैं।

केस-2
मुजफ्फरनगर के एक शिक्षक ने वहां के एसएसपी को पत्र लिखकर धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई कि 26 मई को उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। बीएसए ऑफिस का कर्मचारी बताकर उनसे ओटीपी मांगा। कहा कि उनकी सर्विस बुक में कुछ खामी है, वह ठीक करनी है। ओटीपी बताने के बाद उनको धोखाधड़ी का अंदेशा हुआ। छानबीन करने पर पता चला कि वह कॉल सहारनपुर के एक अपर प्राइमरी स्कूल के शिक्षक की थी। उस शिक्षक ने ओटीपी लेकर फर्जी तरीके से म्यूचुअल ट्रांसफर के लिए उनके साथ जोड़ा बना लिया।

बेसिक शिक्षकों के म्यूचुअल तबादलों की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। जो प्रक्रिया है, उसके अनुसार शिक्षकों से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए वेबसाइट खोली गई। शिक्षकों ने तय समय में रजिस्ट्रेशन किए। सभी आवेदनों सत्यापन खंड शिक्षाधिकारियों ने किया। उसके बाद हर जिले के आवेदकों की पूरी लिस्ट BSA ऑफिस को भेज दी और फिर वेबसाइट पर अपलोड की गई।

लिस्ट अपलोड होने के बाद शिक्षक यह देख सकेंगे कि दूसरे जिले से कौन शिक्षक उनके जिले में आना चाहता है। आपस में बात करके या लिस्ट देखकर वे अपने पसंदीदा तीन जिलों में पेयर बना सकते है, जिसके साथ पेयर बनाया उसके मोबाइल नंबर पर ओटीपी जाएगा। उससे पेयर बनाने वाला शिक्षक ओटीपी मांगेगा। वह ओटीपी दे देता है तो फिर वह पेयर बना लेगा।

‘प्रक्रिया में भी हो सुधार’
इस तरह की शिकायतें अब शिक्षकों के बीच और विभाग में भी चर्चा का विषय बनी हैं। प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक असोसिएशन के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह कहते हैं कि कुछ शिक्षक ऐसा करते हैं लेकिन इससे दूसरे शिक्षक का ही नुकसान होता है। मामले की ठीक से जांच होनी चाहिए और जो दोषी हो उस पर कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही प्रक्रिया में भी कुछ ऐसे सुधार किए जाने चाहिए, जिससे किसी तरह की गड़बड़ी की आशंका न हो। सहारनपुर की BSA कुमारी कामल कहती हैं कि मामले की शिकायत आने के बाद वह जांच करवा रही हैं। दोनों में से कौन शिक्षक गलत है, यह जांच के बाद ही पता चलेगा।

Latest articles

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग, दिल्ली-मुंबई ट्रैक पर आवाजाही ठप, 68 यात्री बाहर निकाले, कई ट्रेनें प्रभावित

रतलाम। कोटा रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले रतलाम जिले के आलोट स्टेशन के...

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

More like this

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...