11.7 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्यराहुल गांधी नासिक आए तो चेहरे पर पोतेंगे कालिख, महाराष्ट्र में उद्धव...

राहुल गांधी नासिक आए तो चेहरे पर पोतेंगे कालिख, महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे ने नेता ने दी पथराव की खुली धमकी

Published on

पुणे/नासिक:

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और कांग्रेस के बीच गठबंधन हैं लेकिन इसके बाद भी लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी को महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की पार्टी के नेता ने खुली धमकी दी है। शिवसेना (यूबीटी) नासिक के उप नगर प्रमुख बाला दराडे ने कहा है कि वह राहुल गांधी के चेहरे पर कालिख पोत देंगे। अगर वह ऐसा नहीं कर पाए तो फिर पत्थरबाजी करेंगे। दराडे के अनुसार ऐसा राहुल गांधी के नासिक आने पर किया जाएगा, क्योंकि उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर का अपमान किया है। उद्धव गुट के नेता की खुली धमकी पर राज्य में सियासी पारा चढ़ गया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हर्षबर्धन सपकाल ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है तो वहीं पार्टी की प्रमुख महिला नेता यशोमति ठाकुर ने उद्धव ठाकरे के नेता को चुनौती दी है कि वह राहुल गांधी को छूकर दिखाएं।

उद्धव के नेता बताया ‘प्लान बी’
उद्धव बालासाहेब ठाकरे (यूबीटी) के नाशिक उप नगर प्रमुख बाला दराडे के अनुसार अगर राहुल गांधी नासिक आते हैं, तो वह उनके चेहरे पर काली स्याही पोत देंगे। दराडे का आरोप है कि कांग्रेस नेता ने स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर का अपमान किया है। नाशिक में सावरकर की जयंती के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में दराडे ने कहा कि हमें सावरकर की जन्मभूमि पर रहने का बेहद गर्व है, लेकिन, जिस तरह राहुल गांधी ने सावरकर के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की थी, उसे हम कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने यहां तक कहा कि अगर वे स्याही पोतने में कामयाब नहीं होते हैं तो पत्थराबाजी करेंगे। नासिक वीर सावरकर का गृह जनपद है। नासिक से 20 किलोमीटर की दूरी पर ही सावरकर का गांव भगूर है।

कांग्रेस ने बयान पर जताया विराेध
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने दराडे की धमकी को कायरतापूर्ण बताया है. उन्होंने कहा कि इस तरह की धमकी से हमारी पार्टी और नेता डरने वाले नहीं है।सपकाल ने आगे कहा कि राहुल गांधी ने सावरकर के खिलाफ कोई अपमानजनक टिप्पणी नहीं की है। उनकी टिप्पणियों में ऐतिहासिक संदर्भ हैं। वाजपेयी सरकार में मंत्री रहे अरुण शौरी ने सावरकर पर एक किताब लिखी है. इस किताब के रेफरेंस में राहुल ने अपनी बात कही है। कांग्रेस की सीनियर महिला नेता यशोमति ठाकुर ने कहा कि हमारी पार्टी राहुल गांधी के बारे में इस तरह की अपमानजनक टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने चैलेंज करते हुए कहा कि अगर दराडे में हिम्मत है, तो हमारे नेता को छू कर दिखाएं। शिवसेना (यूबीटी) की प्रवक्ता सुषमा अंधारे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि दराडे के विचार उनके अपने हैं और यह हमारी पार्टी का आधिकारिक रुख नहीं है।

Latest articles

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

इकबाल मैदान का नाम बदलने के बयान पर विवाद, मुस्लिम त्यौहार कमेटी का प्रदर्शन

भोपाल भोपाल में ऐतिहासिक इकबाल मैदान का नाम बदलने को लेकर विवाद तेज हो गया...

काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर भारी हंगामा: डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

भोपाल शहर के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में एक नवजात शिशु की मौत के बाद स्थिति...

विधानसभा में ‘युवा विधायक सम्मेलन’ का आगाज: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन

भोपाल मप्र विधानसभा परिसर में दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...