11.7 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्यबीजेपी नेता पाक को भाई, सेना अधिकारी को बताते हैं आतंकी की...

बीजेपी नेता पाक को भाई, सेना अधिकारी को बताते हैं आतंकी की बहन… शिवसेना यूबीटी की नेत्री सुषमा अंधारे का बड़ा हमला

Published on

नागपुर:

शिवसेना (यूबीटी) की वरिष्ठ नेता सुषमा अंधारे ने बुधवार को बीजेपी और उसके नेताओं पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता त्रिवेंद्र सिंह रावत के हालिया बयान को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी और कहा कि बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व को अपने नेताओं के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित करना चाहिए, ताकि उन्हें बताया जा सके कि सार्वजनिक मंच पर कैसे बोलना है। सुषमा अंधारे ने आरोप लगाया कि बीजेपी नेताओं की बेखौफ और असंवेदनशील बयानबाजी लगातार सेना, देश और समाज को आहत करती है।

उन्होंने कहा कि बीजेपी नेता कभी भारतीय सेना की अधिकारी सोफिया कुरैशी के सम्मान को ठेस पहुंचाते हैं और उन्हें आतंकियों की बहन बताते हैं, तो कभी पाकिस्तान को अपना भाई बोलते हैं। बीजेपी में हर दिन नए-नए गैरजिम्मेदार बयान सामने आते हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व अनुशासन और विचारधारा की जगह अब जोड़-तोड़ की राजनीति में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि अब बीजेपी नेतृत्व का ध्यान सिर्फ पार्टियां तोड़ने, सांसदों को खरीदने और यह तय करने में लगा है कि किस पर ईडी की जांच बैठानी है। इस कारण पार्टी में अनुशासन और मर्यादा खत्म हो चुकी है।

वीर सावरकर डिग्री मुद्दे पर पार्टी का रुख स्पष्ट
वीर सावरकर डिग्री को लेकर चल रहे विवाद पर सुषमा अंधारे ने कहा कि इस मुद्दे पर पार्टी के मुख्य प्रवक्ता संजय राउत ने सुबह ही अपनी बात स्पष्ट कर दी है और वही शिवसेना (यूबीटी) की आधिकारिक भूमिका है। उन्होंने कहा कि इससे अधिक कहने की जरूरत नहीं है।

नारायण राणे के बयान पर तंज
बीजेपी नेता नारायण राणे द्वारा राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे के एक साथ आने को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अंधारे ने कहा कि राणे क्या कहते हैं, इस पर हम ध्यान नहीं देते। उन्हें किसने बोलने को कहा, वह किसके लिए बोलते हैं, ये सोचने का समय भी हमारे पास नहीं है। अंत में उन्होंने पार्टी नेता आदित्य ठाकरे की टिप्पणी को दोहराते हुए कहा कि अगर बीजेपी नेताओं का राजनीतिक अस्तित्व सिर्फ हमारी आलोचना करने पर ही टिका है, और उन्हें इसी के लिए रखा गया है, तो चलिए किसी का तो इससे भला हो रहा है। भला हो जाने दीजिए।

Latest articles

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

इकबाल मैदान का नाम बदलने के बयान पर विवाद, मुस्लिम त्यौहार कमेटी का प्रदर्शन

भोपाल भोपाल में ऐतिहासिक इकबाल मैदान का नाम बदलने को लेकर विवाद तेज हो गया...

काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर भारी हंगामा: डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

भोपाल शहर के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में एक नवजात शिशु की मौत के बाद स्थिति...

विधानसभा में ‘युवा विधायक सम्मेलन’ का आगाज: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन

भोपाल मप्र विधानसभा परिसर में दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...