11.6 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeराज्यलखनऊ में IRS गौरव गर्ग को असिस्टेंट कमिश्नर ने कमरे में बंदकर...

लखनऊ में IRS गौरव गर्ग को असिस्टेंट कमिश्नर ने कमरे में बंदकर पीटा! IPS रवीना त्‍यागी के हैं पति

Published on

लखनऊ:

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक आईआरएस अधिकारी पर हमला होने से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि आईआरएस गौरव गर्ग पर हमला हुआ है। उन पर हजरतगंज स्थित आयकर विभाग के दफ्तर में हमला हुआ। आरोप है कि असिस्टेंट कमिश्नर ने डिप्टी कमिश्नर गौरव गर्ग को कमरे में बंद कर पीटा, जिससे वह घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। गौरव गर्ग ने हजरतगंज पुलिस को असिस्टेंट कमिश्नर के खिलाफ तहरीर दी है।

वहीं एक मीडिया रिपोट्स में कहा जा रहा है कि बहस के दौरान असिस्‍टेंट कमिश्‍नर ने गौरव गर्ग के मुंह पर पानी का गिलास फेंक कर मारा है जिससे उनके सिर और कान पर गंभीर चोट आई है। गौरव गर्ग यूपी कैडर की IPS अधिकारी रवीना त्यागी के पति हैं। रवीना त्यागी भी इस समय लखनऊ में ही पोस्टेड हैं। इस कारण यह मामला हाई प्रोफाइल बन गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गौरव गर्ग को एंबुलेंस से सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

इनकम टैक्‍स ऑफिस में तनाव का माहौल
बताया जा रहा है कि विभागीय विवाद को लेकर दोनों अधिकारियों के बीच पहले तो बहस हुई। फिर धक्का-मुक्की और हाथापाई शुरू हो गए। आरोप है कि असिस्टेंट कमिश्नर ने ऑफिस के ही एक कमरे में गौरव गर्ग को बंद कर बेरहमी से पीट दिया, जिससे वह घायल हो गए। हमले में गौरव गर्ग को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद इनकम टैक्स ऑफिस में तनाव का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और असिस्टेंट कमिश्नर से पूछताछ की जा रही है।

तेजतर्रार आईपीएस हैं रवीना त्‍यागी
हमले में घायल हुए आईआरएस अधिकारी गौरव गर्ग रवीना त्यागी के पति है। रवीना त्यागी एक तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी हैं। वह लंबे समय तक डीसीपी सेंट्रल की जिम्मेदारी संभाल चुकी है। इस हमले के बाद आयकर विभाग में भी हड़कंप मच गया है। आयकर विभाग के छठे फ्लोर पर उनका दफ्तर है। उनके केबिन में कई लोग बैठे हुए थे तभी एक अधिकारी से कहासुनी हो गई थी। वहीं आईआरएस अधिकारी पर हमला होने के बाद प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

Latest articles

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...

सीएम भगवंत मान ने दिखाई हरी झंडी; कहा- ट्रेनिंग लेकर लौटेंगे तो ‘नेशन बिल्डर’ बनकर लाएंगे बदलाव

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के महत्वाकांक्षी शिक्षा मॉडल को वैश्विक स्तर पर और अधिक मजबूत...

More like this