11.6 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeराज्यनक्सलियों ने कैसे लूट लिया 5000 भीषण विस्फोटक? जानें बौखलाए माओवादियों ने...

नक्सलियों ने कैसे लूट लिया 5000 भीषण विस्फोटक? जानें बौखलाए माओवादियों ने जिस बारूद को लूटा वह कितना खतरनाक

Published on

रायपुर:

छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर नक्सलियों ने 5000 किलोग्राम बारूद लोड एक गाड़ी को लूट लिया। इस लूट के बाद आसपास के इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि 25-25 किलो के 200 पैकेट विस्फोटक थे। लूट के पीछे की कहानी सामने आई है। बताया जा रहा है कि हथियार लिए करीब 20 से 30 नक्सली पत्थर खदान में लूटने के लिए गए। फोर्स का कहना है कि नक्सल विरोधी अभियान के कारण नक्सली बौखलाए हुए हैं और वो किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विस्फोटक इतना है कि 100 से ज्यादा बख्तरबंद गाड़ियां उड़ाई जा सकती हैं। बारूद को झारखंड सीमा से लगे सुंदरगढ़ जिले के बैंग पत्थर खदान ले जाया जा रहा था, तभी नक्सलियों ने अटैक कर दिया। ड्राइवर को किडनैप कर वैन सहित बारूद को जंगल की ओर ले गए।

बारूद लूट की वारदात कैसे हुई?
बारूद गोदाम के मालिक तरुण कुमार अग्रवाल के अनुसार, वैन लंगालकाटा इलाके पहुंची थी। रात करीब 8.30 बजे खदान में हथियारबंद 20 से 30 नक्सली आ गए। ड्राइवर और मजदूरों को बंदूक दिखाकर धमकाया। नक्सलियों ने वैन से अनलोड किए गए बारूद के पैकेट्स को दोबारा वैन में रखने को कहा। इसके बाद ड्राइवर को अगवा कर वैन को अपने कब्जे में लेकर जंगल की ओर ले गए।

इलाके में अलर्ट जारी
जंगल के भीतर पहले से 20 से 30 से अधिक नक्सली इंतजार कर रहे थे। उन्होंने बारूद को वैन से जंगल में उतार लिया। इसके बाद ड्राइवर और वैन को वहीं छोड़कर जंगल में छिप गए। इस घटना के बाद इलाके में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

सुरक्षाबल के जवान अलर्ट
बारूद लूट की वारदात की जानकारी लगते ही पुलिस और सीआरपीएफ की टीमें एक्टिव हो गई हैं। इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया। इस घटना के बाद ओडिशा पुलिस भी सतर्क हो गई है। दोनों राज्यों के सीमावर्ती इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि लूटे गए विस्फोटकों का इस्तेमाल सुरक्षाबलों या आम जनता को नुकसान पहुंचाने के लिए किया जा सकता है।

Latest articles

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...

सीएम भगवंत मान ने दिखाई हरी झंडी; कहा- ट्रेनिंग लेकर लौटेंगे तो ‘नेशन बिल्डर’ बनकर लाएंगे बदलाव

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के महत्वाकांक्षी शिक्षा मॉडल को वैश्विक स्तर पर और अधिक मजबूत...

More like this