7.4 C
London
Thursday, February 12, 2026
Homeराज्यUP : पीलीभीत में पत्रकार ने पत्नी संग की आत्महत्या की कोशिश,...

UP : पीलीभीत में पत्रकार ने पत्नी संग की आत्महत्या की कोशिश, रंगदारी का मुदकमा लिखने से परेशान थे

Published on

पीलीभीत:

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में एसडीएम और नगर पंचायत अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए एक पत्रकार ने अपनी पत्नी के साथ जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। पति-पत्नी की हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बता दें, बरखेड़ा कस्बे के रहने वाले इसरार अहमद पेशे से पत्रकार है। बीते दिनों बरखेड़ा थाना पुलिस ने ठेकेदार मोइन की शिकायत पर इसरार के खिलाफ रंगदारी मांगने का मुकदमा पंजीकृत किया था। जिसके बाद पुलिस लगातार इसरार को पकड़ने के लिए दबिश रही थी। इस पूरे मामले में इसरार का पक्ष था कि उन्होंने नगर पंचायत द्वारा कराए जा रहे मानक विहीन कार्य के लिए आवाज उठाई थी, जिसके बाद अधिकारियों और नगर पंचायत के चेयरमैन की मिलीभगत से ठेकेदार ने उनके ऊपर फर्जी मुकदमा लिखा दिया।

मुकदमा लिखे जाने के बाद इसरार अपनी पत्नी मिराज के साथ फरार चल रहे थे। इस दौरान बरखेड़ा पुलिस लगातार इसरार को पकड़ने के लिए उनके घर पर दबिश दे रही थी। इसी से परेशान होकर गुरुवार को इसरार ने अपनी पत्नी के साथ लाइव सुसाइड का वीडियो बनाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।

लाइव वीडियो में इसरार ने बीसलपुर एसडीएम नागेंद्र पांडे नगर पंचायत बरखेड़ा के अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल पर गंभीर आरोप लगाए। घटना के बाद जहानाबाद थाना क्षेत्र में दंपत्ति की हालत बिगड़ने पर उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद तमाम पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच कर रहे है।

मामले पर जानकारी देते हुए बीसलपुर सीओ प्रतीक दहिया ने बताया, एक दंपति के लाइव वीडियो बनाकर जहरीला पदार्थ खाने का मामला सामने आया है। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है। जहरीला पदार्थ खाने वाले दंपति ने कुछ लोगों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

Latest articles

बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू, मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं —तनावमुक्त होकर आत्मविश्वास और एकाग्रता के साथ परीक्षा देने की अपील

भोपाल मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं सहित सीबीएसई, आईसीएसई...

भेल इंटक के नेता नरेंद्र कुमार तिवारी का निधन

भोपाल भेल इंटक व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता  नरेंद्र कुमार तिवारी का लंबी बीमारी के...

सार्थक वेलफेयर सोसाइटी ने सेवा बस्ती में जरूरतमंदों को कपड़े बांटे

भोपाल सार्थक वेलफेयर सोसाइटी द्वारा झील नगर स्थित सेवा बस्ती, अयोध्या बायपास, भोपाल में जरूरतमंद...

More like this

विश्वास का प्रतीक होती हैं सहकारिता संस्थाएं: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

ग्राम उत्थान शिविर’ से संवर रहा ग्रामीण राजस्थान

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की 'जनसेवा ही सर्वोपरि' की अवधारणा को साकार करते हुए प्रदेश...

पटना-इंदौर एक्सप्रेस में कछुओं की तस्करी

भोपाल रेल से प्रतिबंधित वन्यजीवों की तस्करी के एक गंभीर मामले में आरपीएफ ने पटना-इंदौर...