14.4 C
London
Saturday, May 16, 2026
Homeराज्ययूपी: काली माता के मंदिर पर चला बुलडोजर! भड़के हिंदूवादी संगठन के...

यूपी: काली माता के मंदिर पर चला बुलडोजर! भड़के हिंदूवादी संगठन के लोग, प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा

Published on

बस्ती ,

उत्तर प्रदेश के बस्ती में बुलडोजर एक्शन से हिंदूवादी संगठन के लोगों में भारी आक्रोश है. उन्होंने देर रात तक जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. दरअसल, इस बार बुलडोजर शहर के एक मंदिर पर गरजा है. बुलडोजर की इस कार्रवाई में काली माता का मंदिर पूरी तरह जमींदोज हो गया है. प्रशासन के लोगों ने मूर्ति को उठवाकर दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया है.

मामले में अधिकारियों ने बताया कि फोरलेन सड़क निर्माण कार्य के चलते मंदिर को रोड किनारे से हटाया गया है. ये सड़क लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत बन रही है. मंदिर के पुजारी और स्थानीय लोगों से बातचीत करने के बाद बुलडोजर चलाया गया है. बातचीत में मंदिर को दूसरी जगह स्थापित करने पर आम सहमति बनी थी.

पूरा मामला शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के आवास विकास मोहल्ले का है, जहां एक प्राचीन काली माता मंदिर था. इस मंदिर को बीती रात बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया. जिसके चलते हिंदूवादी संगठन भड़क गए और जिला प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया.

आपको बता दें कि बस्ती में इन दिनों बड़ेवन से लेकर कंपनीबाग तक फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है. लोक निर्माण विभाग की देखरेख में बन रही यह सड़क, निश्चित रूप से क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण है, लेकिन इसी विकास की राह में एक ऐसी घटना हो गई जिससे इलाके के लोग आक्रोशित हो उठे.

प्रदर्शनकारी लोगों का आरोप है कि बिना किसी सूचना के बुलडोजर से मंदिर को तोड़ दिया गया. विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने इस मामले में कड़ा विरोध दर्ज कराया है. महासंघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने तत्काल कोतवाली पहुंचकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और मंदिर तोड़ने वाले सड़क निर्माण में लगे ठेकेदार के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की.

उन्होंने कहा कि यह एक आपराधिक कृत्य है, जिसने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है, और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाना चाहिए. महासंघ ने यह भी मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए.

वहीं, इस घटना पर अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल चौहान ने बताया कि रोड के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है उसमें मेरे द्वारा मंदिर के पुजारी और स्थानीय लोगों के साथ एक बैठक की गई थी, जिसमें सभी के द्वारा मंदिर हटाने और मूर्ति को दूसरी जगह स्थापित करने पर आम सहमति बनी थी. इसी के बाद PWD के द्वारा एक नए मंदिर का निर्माण कराकर मूर्ति को वहां पर रखवा दिया गया है.

Latest articles

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर, 37 जिलों में लू का अलर्ट, कई शहरों में तपिश से हाल बेहाल

भोपाल। मध्य प्रदेश में मई की गर्मी अब खतरनाक स्तर पर पहुंचती दिख रही...

बीएचईएल हरिद्वार में औद्योगिक संबंध संहिता के तहत ‘मॉडल स्थायी आदेश’ लागू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), हीप हरिद्वार ने संस्थान की कार्यप्रणाली को और...

एआईबीईयू ने सौंपा जीएमएचआर को ज्ञापन

भोपाल। भेल भोपाल की मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि यूनियन 'ऑल इंडिया बीएचईएल एम्पलाईज यूनियन' ने...

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

More like this

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

खेती को लाभ का धंधा बनाए युवा पीढ़ी, स्थानीय पैदावार के अनुसार लगाएं प्रोसेसिंग यूनिट्स : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जालौर के पंसेरी में आयोजित 'ग्राम विकास चौपाल' कार्यक्रम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भिवाड़ी में प्रदेश के पहले ‘सेमीकंडक्टर क्लस्टर’ का उद्घाटन किया

जयपुर। राजस्थान को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में शुक्रवार को एक ऐतिहासिक उपलब्धि...