14.4 C
London
Saturday, May 16, 2026
Homeभोपाललैंडिंग करते में पलटा विमान, छुपाने के लिए ऊपर डाल दी तिरपाल,...

लैंडिंग करते में पलटा विमान, छुपाने के लिए ऊपर डाल दी तिरपाल, अजब एमपी में गजब कारनामा

Published on

सिवनी

30 मई 2025 को सिवनी में सुकतरा हवाई पट्टी पर एक ट्रेनी विमान लैंडिंग करते समय पलट गया। विमान रेड बर्ड एवियशन प्रायवेट लिमिटेड का था। ट्रेनी पायलट विमान उड़ा रहा था। लैंडिंग के समय संतुलन बिगड़ने से ऐसा हुआ। पायलट बाल-बाल बच गया। अधिकारियों ने तुरंत विमान को तिरपाल से ढंक दिया।

सिवनी में पायलट ट्रेनिंग के लिए सुकतरा हवाई पट्टी का इस्तेमाल किया जा रहा था। इसी पर सुबह के समय ये घटना हुई और विमान नीचे आने के दौरान पलटी मार गया। रेड बर्ड एवियशन प्रायवेट लिमिटेड के इस विमान को उड़ाने का काम एक ट्रेनी पायलट कर रहा था।

लैंडिंग के दौरान बिगड़ संतुलन
बताया जा रहा है कि लैंडिंग के दौरान विमान का बैलेंस अज्ञात कारणों से बिगड़ गया। इसी वजह विमान हवाई पट्टी पर ही पलट गया। अच्छी बात यह रही कि विमान में आग नहीं लगी। इस वजह से ट्रेनी पायलट सुरक्षित है।

तिरपाल से ढंक दिया विमान
रेड बर्ड एवियशन प्रायवेट लिमिटेड के अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई की। उन्होंने घटनास्थल पर पहुंचकर एक्शन लेते हुए पलटे हुए विमान को तिरपाल से ढंक दिया। कहा जा रहा है कि अधिकारियों ने मामले को दबाने का प्रयास किया। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जांच की जा रही है कि लैंडिंग के समय क्या गड़बड़ी हुई थी। अधिकारियों द्वारा इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन अच्छी बात यह है कि ट्रेनी पायलट पूरी तरह सुरक्षित है। सिर्फ विमान को ही पलटने के कारण नुकसान पहुंचा है।

Latest articles

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर, 37 जिलों में लू का अलर्ट, कई शहरों में तपिश से हाल बेहाल

भोपाल। मध्य प्रदेश में मई की गर्मी अब खतरनाक स्तर पर पहुंचती दिख रही...

बीएचईएल हरिद्वार में औद्योगिक संबंध संहिता के तहत ‘मॉडल स्थायी आदेश’ लागू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), हीप हरिद्वार ने संस्थान की कार्यप्रणाली को और...

एआईबीईयू ने सौंपा जीएमएचआर को ज्ञापन

भोपाल। भेल भोपाल की मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि यूनियन 'ऑल इंडिया बीएचईएल एम्पलाईज यूनियन' ने...

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

More like this

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर, 37 जिलों में लू का अलर्ट, कई शहरों में तपिश से हाल बेहाल

भोपाल। मध्य प्रदेश में मई की गर्मी अब खतरनाक स्तर पर पहुंचती दिख रही...

पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाने के लिए मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने आयोजित की ‘वेण्डर मीट’

भोपाल। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा अपनी क्रय प्रक्रियाओं में पारदर्शिता, दक्षता और...

देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट: निर्माणाधीन कारखाने में चल रहा था बारूद का खेल, श्रम विभाग की जांच में हुए बड़े खुलासे

भोपाल। मप्र के देवास जिले के टोंककलां में हुए भीषण पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले...