14.4 C
London
Saturday, May 16, 2026
Homeभोपालआपका मुंह काला करूंगी, और… मकान कब्जे की कार्रवाई में देरी से...

आपका मुंह काला करूंगी, और… मकान कब्जे की कार्रवाई में देरी से तंग आई महिला ने नायब तहसीलदार पर फेंकी स्याही

Published on

भोपाल

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में दिनदहाड़े एक ऐसा कांड हो गया कि शासन-प्रशासन सकते में आ गए। यहां के बैरागढ़ सर्किल में पदस्थ एक नायब तहसीलदार रतिराम अहिरवार पर महिला ने स्याही फेंक दी। यह हरकत तहसील कार्यालय में शिकायत करने आई महिला ने की थी। कोहेफिजा पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है।

दरअसल, जमीन विवाद के एक प्रकरण को लेकर महिला दफ्तर में पहुंची थी। घर कब्जे मामले में तहसीलदार की तरफ से की जा रही लेट लतीफी से तंग आ चुकी थी। स्याही फेकने के दौरान महिला ने कहा कि आपका मुंह काला करना चाहिए। मामला गुरुवार शाम का है। नायब तहसीलदार रतिराम अहिरवार ऑफिस में काम निपटा रहे थे। इसी दौरान एक महिला दफ्तर में पहुंची और हंगामा किया। महिला का नाम उपासना जौहरी है।

हाईकोर्ट ने लगाया है स्टे
नायब तहसीलदार ने बताया कि मामला निशातपुरा में मकान के कब्जे से संबंधित है। हाईकोर्ट से कार्रवाई नहीं करने को लेकर स्टे है। हाईकोर्ट के आदेश के चलते पाबंद है। जब नायब तहसीलदार शाम को ऑफिस में स्टाफ के साथ काम निपटा रहा थे। तभी वह स्याही की शीशी लेकर आई और बात करते-करते वह नाराज हो गई। इसके बाद उसने स्याही फेंक दी।

सरकारी फाइलों को नुकसान पहुंचा
स्याही फेंके जाने के दौरान ही महिला ने दफ्तर में रखे सरकारी दस्तावेजों को भी नुकसान पहुंचाया। हंगामा को देखते हुए तहसील स्टाफ ने तुरंत कोहेफिजा पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस आई और महिला को हिरासत में लेकर अपने साथ ले गई। नायब तहसीलदार अहिरवार ने बताया कि मामले में महिला के विरुद्ध केस दर्ज करवा रहे हैं। वहीं, महिला का कहना है कि नायब तहसीलदार द्वारा मामले में लापरवाही की जा रही है।

Latest articles

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर, 37 जिलों में लू का अलर्ट, कई शहरों में तपिश से हाल बेहाल

भोपाल। मध्य प्रदेश में मई की गर्मी अब खतरनाक स्तर पर पहुंचती दिख रही...

बीएचईएल हरिद्वार में औद्योगिक संबंध संहिता के तहत ‘मॉडल स्थायी आदेश’ लागू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), हीप हरिद्वार ने संस्थान की कार्यप्रणाली को और...

एआईबीईयू ने सौंपा जीएमएचआर को ज्ञापन

भोपाल। भेल भोपाल की मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि यूनियन 'ऑल इंडिया बीएचईएल एम्पलाईज यूनियन' ने...

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

More like this

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर, 37 जिलों में लू का अलर्ट, कई शहरों में तपिश से हाल बेहाल

भोपाल। मध्य प्रदेश में मई की गर्मी अब खतरनाक स्तर पर पहुंचती दिख रही...

पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाने के लिए मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने आयोजित की ‘वेण्डर मीट’

भोपाल। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा अपनी क्रय प्रक्रियाओं में पारदर्शिता, दक्षता और...

देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट: निर्माणाधीन कारखाने में चल रहा था बारूद का खेल, श्रम विभाग की जांच में हुए बड़े खुलासे

भोपाल। मप्र के देवास जिले के टोंककलां में हुए भीषण पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले...