8.3 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराज्य32 लाख की 'भीम' पर 56 इंच का सीना लिए पहुंचे पीएम...

32 लाख की ‘भीम’ पर 56 इंच का सीना लिए पहुंचे पीएम मोदी, बिहार में लोगों ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर का शेर आया

Published on

सासाराम:

प्रधानमंत्री नरेंद्र दो दिनों की बिहार दौर पर रहे। हजारों करोड़ की योजनाओं की शिलान्यास और उद्घाटन किया। रोहतास जिले के बिक्रमगंज में उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। पटना से हेलिकॉप्टपर से पीएम मोदी बिक्रमगंज पहुंचे। फिर, एक स्पेशल गाड़ी से सभा स्थल पर पहुंचे। खास बात कि ये पीएम मोदी की गाड़ी आमलोगों के बीच से गुजरी और इस ‘खुली गाड़ी’ पर पीएम मोदी के साथ सीएम नीतीश और दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा मौजूद थे। भगवा रंग की इस गाड़ी को काफी अच्छे तरीके से सजाया गया था। अब लोग ये जानन चाहते हैं कि पीएम मोदी जिस खुड़ी गाडी पर सवार हुए वो कार कौन थी? लोगों के बीच पीएम मोदी के पहुंचते ही नारेबाजी होने लगी। ऑपरेशन सिंदूर का शेर आया जैसे नारे लग रहे थे।

आतंकियों पर लॉन्च किया ‘ऑपरेशन सिंदूर’
बिहार में पिछली बार 24 अप्रैल को पीएम मोदी आए थे तो पूरे देश में गम का माहौल था। आतंकियों ने 26 बेगुनाहों की जान कश्मीर के पहलगाम में ले ली थी। बिहार की सभा में पीएम मोदी चेतावनी भरे लहजे में कहा था कि ‘देश के दुश्मनों ने भारत की आत्मा पर हमला करने की हिमाकत की है। पीएम मोदी ने कहा कि अब आतंकियों की बची हुई जमीन को भी मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि 140 करोड़ भारतीयों की शक्ति आतंकियों के आकाओं की कमर तोड़ देगी।’ इस के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तानी आतंकियों के खिलाफ 7-8 मई के दरमियानी रात को ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया।

‘रघुकुल रीत सदा चली आई, प्राण जाए…’
‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पीएम मोदी एक बार फिर बिहार आए और उन्होंने अपने पिछले वादे को याद किया। उन्होंने कहा, ‘सासाराम के लोग जानते हैं कि भगवान राम के कुल की क्या रीत थी। ‘रघुकुल रीत सदा चली आई, प्राण जाए पर वचन न जाई’, एक बार वचन दे दिया तो उसको पूरा करना है।’ पहलगाम की घटना और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पीएम मोदी ने कहा, ‘मैंने बिहार की धरती से देश को वादा किया था। वचन दिया था। बिहार की धरती से आंख में आंख मिलाकर हमने कह दिया था कि आतंक के आकाओं के ठिकानों को मिट्टी में मिला दिया जाएगा। बिहार की धरती से मैंने कहा था उन्हें (आतंकी) कल्पना से भी बड़ी सजा दी जाएगी’ आज जब मैं बिहार आया हूं तो अपने वचन को पूरा करने के बाद आया हूं।’

ISUZU गाड़ी पर सवार थे पीएम मोदी
वादा पूरा करने के बाद बिहार आए पीएम मोदी खुली गाड़ी में लोगों के बीच से ISUZU गाड़ी पर सवार होकर गुजरे। इसके बाद पीएम मोदी को सुनने आए लोगों ने फूलों की बारिश की। इसुजु मोटर्स लिमिटेड की स्थापना 1916 में की गई थी। कंपनी का हेडक्वार्टर टोक्यो (जापान) में है। ये कंपनी पिक-अप, यूटिलिटी व्हीकल, कमर्शियल व्हीकल और डीजल इंजन बनाने के लिए फेमस है। भारत में इस कंपनी ने 2012 में कदम रखा था। फिलहाल, कंपनी भारत में अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो के विस्तार पर काम कर रही है। ये कंपनी भारत में कुल 4 मॉडल लॉन्च कर चुकी है। इसुजु मोटर्स इंडिया का प्रोडक्शन यूनिट आंध्र प्रदेश के श्री सिटी में है। इसुजु की गाड़ियों को एसयूवी कार कैटेगरी में शामिल किया जाता है। इसुजु की कारें 23-38 लाख की रेंज के बीच आती है।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...