8.6 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराज्य'मोदी का सिंदूर हमारी बहनें नहीं लगाएंगी', डोटासरा ने पीएम पर 'थोथी...

‘मोदी का सिंदूर हमारी बहनें नहीं लगाएंगी’, डोटासरा ने पीएम पर ‘थोथी डायलॉगबाजी’ करने का लगाया आरोप

Published on

सीकर

राजस्थान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला और उनके ‘हर घर सिंदूर वितरण’ के बयान को लेकर माताओं-बहनों की भावनाओं से खेलने वाला बयान बताया। डोटासरा यहीं नहीं रुके, उन्होंने सीधे-सीधे कहा कि- पहलगाम में जिन 26 बहनों के सुहाग उजड़ गए, उन्हें मोदी सिंदूर बांटना चाहते हैं? ये असंभव है। हमें उनके उजड़े सिंदूर का बदला चाहिए, न कि चुनावी नौटंकी।

‘मोदी का दिया सिंदूर कोई नहीं लगाएगा’
सीकर में अपने आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं से दुख दर्द जानने के दौरान मीडिया से बातचीत में डोटासरा ने कहा, ‘प्रधानमंत्री ने क्या हिंदू संस्कृति नहीं सीखी? कोई भी बहन या माता अपने पति के नाम का ही सिंदूर लगाती है। मोदी का दिया सिंदूर कोई नहीं लगाएगा। प्रधानमंत्री का यह बयान निंदनीय और असंवेदनशील है।’ डोटासरा ने कहा -प्रधानमंत्री कह रहे हैं हर घर में सिंदूर वितरण करेंगे। क्यों? आपने हिंदू संस्कृति को नहीं सीखा, यह दुर्भाग्य है हमारे देश का। कोई भी माता-बहन अपने पति के नाम का सिंदूर लगाती है। प्रधानमंत्री का यह बयान निंदनीय है।

26 जवान शहीद हुए, मोदी जवाब दें सुरक्षा में कहां चूक हुई?
डोटासरा ने सवाल दागा, प्रधानमंत्री संसद का विशेष सत्र बुलाएं और देश को बताएं कि चूक कहां हुई? किस वजह से आतंकियों ने हमारे 26 लोगों की जान ली? उन्होंने कहा कि मोदी सरकार केवल चुनावी रैलियों में व्यस्त है, लेकिन जनता को जवाब देने की फुर्सत नहीं है। पीसीसी चीफ डोटासरा ने कहा कि पीएम मोदी ने कोई काम नहीं किया। केवल थोथी बात करके डायलॉग दिए हैं। ये नौंटकी करके बिहार में चुनाव लड़ना चाहते हैं। अब उनकी उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।

मोदी की अब भाषा बदली, अब सांकेतिक भाषा का प्रयोग करने लगे
डोटासरा ने प्रधानमंत्री को घेरते हुए कहा, पहले मोदी एक के बदले 10 सिर लाने की बात करते थे, अब सिर्फ सांकेतिक भाषा में कांटा चुभा कहकर निकल लेते हैं। डोटासरा ने कहा -हम तो पहले से ही कहते आ रहे हैं कि भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ केवल वोट की राजनीति करते हैं। भावनाओं में बहकाकर, लोगों को इमोशनल करके और हिंदू-मुस्लिम की राजनीति करके तीसरी बार सत्ता में आ गए। अब इनका हर दांव उल्टा पड़ेगा।

विदेशी सामान का बहिष्कार? खुद का चश्मा, कोट और जूते तो विदेशी हैं!
मोदी के ‘विदेशी सामान बहिष्कार’ वाले बयान पर कटाक्ष करते हुए डोटासरा ने कहा, प्रधानमंत्री खुद 80 से ज्यादा देशों की यात्रा कर चुके हैं। चश्मा, कोट, जूते सब विदेशी और बातें देशभक्ति की? संकट के समय कोई भी देश हमारे साथ खड़ा नहीं था। ये भी सोचना होगा।

मदन दिलावर पर भी सीधा वार, इनकी डिग्री की हो जांच
डोटासरा ने प्रदेश के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर भी हमला बोला और कहा, दिलावर अनर्गल बातें करने के आदी हो चुके हैं। शिक्षा में कोई रुचि नहीं है। अब इनकी डिग्रियों की जांच होनी चाहिए। पढ़े-लिखे हैं भी या नहीं, यह भी शक के घेरे में है।

सवा लाख पद खाली, शिक्षक सडक़ पर, दिलावर चुप क्यों?
डोटासरा ने कहा, राजस्थान में सवा लाख से ज्यादा शिक्षकों के पद खाली हैं। सेकेंड ग्रेड की डीपीसी अटकी पड़ी है। शिक्षक सडक़ों पर हैं, जयपुर की ओर पैदल कूच कर रहे हैं। लेकिन शिक्षा मंत्री मौन हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक सिर्फ सार्वजनिक शिक्षा बचाने की बात कर रहे हैं, उनकी मांगों से सरकार पर कोई वित्तीय भार नहीं पड़ता, फिर भी उन्हें अनसुना किया जा रहा है।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...