11.7 C
London
Saturday, May 16, 2026
Homeराजनीतिबीजेपी नहीं पहुंचाएगी घर-घर सिंदूर, अमित मालवीय ने सिंदूर बांटने के दावे...

बीजेपी नहीं पहुंचाएगी घर-घर सिंदूर, अमित मालवीय ने सिंदूर बांटने के दावे का किया खंडन, बताया फेक न्यूज

Published on

कोलकाता

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बीजेपी द्वारा देशभर में घर-घर सिंदूर पहुंचाने की अटकलों को लेकर जहां सियासी बवाल मचा हुआ है तो वहीं दूसरी ओर बीजेपी के नेता और आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने इसे फेक न्यूज करार दिया है। अमित मालवीय ने इस मुद्दे पर विपक्ष की क्लास लगाई है। उन्होंने इसका हवाला देकर पीएम मोदी पर निशाना साधने के लिए ममता बनर्जी की कड़ी आलोचना की है। एक्स पर अमित मालवीय सिंदूर बांटने के दावे का खंडन किया है। गौरतलब हो कि मीडिया में छपी रिपोर्ट में दावा किया था कि मोदी 3.0 की पहली वर्षगांठ पर बीजेपी 9 जून से सिंदूर बांटेगी। इसके बाद यह मामले सोशल मीडिया पर छा गया था।

टीएमसी के साथ कांग्रेस ने साधा था निशाना
मीडिया रिपोर्ट के बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद बीजेपी के द्वारा घर-घर सिंदूर बांटने की मामले ने सोशल मीडिया पर काफी तूल पकड़ लिया था। तृणमूल कांग्रेस के साथ कांग्रेस के नेताओं और प्रवक्ताओं ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी को टारगेट किया था। कांग्रेस की तरफ पार्टी की प्रवक्ता रागिनी नायक और सुप्रिया श्रीनेत ऑपरेशन सिंदूर का राजनीतिकरण करने का आरोप लगातार आलोचना की थी। बीजेपी की आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने इस पूरे दावे को गलत करार दिया है।

अमित मालवीय ने क्या लिखा?
अमित मालवीय ने लिखा है कि बहुत सारे लोग फेक न्यूज के आधार पर सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं, लेकिन हद तो तब हो गई जब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री, एक अधिकृत सरकारी मंच से, एक ट्रोल की तरह इस आधारहीन खबर को लेकर राजनीति करने लगीं। ममता बनर्जी को अपने प्रदेश की बदहाली की चिंता करनी चाहिए, और देश की सुरक्षा जैसे संवेदनशील मुद्दों पर बेतुकी बयानबाज़ी नहीं करनी चाहिए। पश्चिम बंगाल संप्रदायिकता की आग में जल रहा है, महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, बेरोज़गारों के पास रोज़गार नहीं है। ये ममता बनर्जी की प्राथमिकताएं होनी चाहिए। कांग्रेस के प्रवक्ता हल्के लोग हैं, उनसे बेहतर की अपेक्षा करना भी उचित नहीं है।

Latest articles

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर, 37 जिलों में लू का अलर्ट, कई शहरों में तपिश से हाल बेहाल

भोपाल। मध्य प्रदेश में मई की गर्मी अब खतरनाक स्तर पर पहुंचती दिख रही...

बीएचईएल हरिद्वार में औद्योगिक संबंध संहिता के तहत ‘मॉडल स्थायी आदेश’ लागू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), हीप हरिद्वार ने संस्थान की कार्यप्रणाली को और...

एआईबीईयू ने सौंपा जीएमएचआर को ज्ञापन

भोपाल। भेल भोपाल की मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि यूनियन 'ऑल इंडिया बीएचईएल एम्पलाईज यूनियन' ने...

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...