6.1 C
London
Saturday, May 16, 2026
Homeराज्यपांच करोड़ की डिमांड…20 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार हुआ ईडी अधिकारी,...

पांच करोड़ की डिमांड…20 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार हुआ ईडी अधिकारी, CBI ने दबोचा, जानें पूरा मामला

Published on

भुवनेश्वर

ओडिशा में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारी को 20 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए अरेस्ट किया गया है। यह गिरफ्तारी सीबीआई ने की। शुक्रवार को आरोपी ईडी अधिकारी चिन्तन रघुवंशी को कोर्ट में पेश किया। सामने आया है कि घूसघोरी के इस मामले में ईडी में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर कार्यरत चिन्तन रघुवंशी ने पांच करोड़ रुपये की मांग की थी। रघुवंशी की तरफ से कहा गया था कि पांच करोड़ रुपये में मामले को सेटल कर देगा।

घूसखोरी का हाईप्रोफाइल केस
सीबीआई के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार ईडी के अधिकारी चिंतन रघुवंशी ने ढेंकानाल में पत्थर खनन का कारोबार करने वाले व्यवसायी रतिकांत राउत के खिलाफ दर्ज मामले में पांच करोड़ रुपये की डिमांड की थी। इस राशि रिश्वत के तौर पर देने के एवज मे मामले को सेटल करने का वादा किया था। सीबीआई को सूचना मिली कि अधिकारी राउत से कथित रिश्वत की पहली खेप लेने वाले हैं। इसके बाद एजेंसी ने रघुवंशी को ट्रैप किया। रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए अरेस्ट किया। यह भी सामने आया है कि रघुवंशी ने शुरुआती डिमांड पांच करोड़ रखी थी। बाद में इस घटाकर दो करोड़ कर दिया था।

चार जून को अगली सुनवाई
व्यवसायी से 20 लाख रुपये लेने में अरेस्ट हुए चिन्तन रघुवंशी की जमानत पर शुक्रवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। ED अधिकारी चिन्तन रघुवंशी के वकील सिद्धांत मोहंती ने बताया कि आज जमानत पर सुनवाई हुई और पीसी अधिनियम (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) की धारा 7 में FIR दर्ज कर ली गई है। मामले की अगली सुनवाई अब 4 जून को होगी। आगे की जांच जारी है। चिन्तन रघुवंशी भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के 2013 बैच के अधिकारी हैं।

Latest articles

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर, 37 जिलों में लू का अलर्ट, कई शहरों में तपिश से हाल बेहाल

भोपाल। मध्य प्रदेश में मई की गर्मी अब खतरनाक स्तर पर पहुंचती दिख रही...

बीएचईएल हरिद्वार में औद्योगिक संबंध संहिता के तहत ‘मॉडल स्थायी आदेश’ लागू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), हीप हरिद्वार ने संस्थान की कार्यप्रणाली को और...

एआईबीईयू ने सौंपा जीएमएचआर को ज्ञापन

भोपाल। भेल भोपाल की मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि यूनियन 'ऑल इंडिया बीएचईएल एम्पलाईज यूनियन' ने...

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

More like this

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

खेती को लाभ का धंधा बनाए युवा पीढ़ी, स्थानीय पैदावार के अनुसार लगाएं प्रोसेसिंग यूनिट्स : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जालौर के पंसेरी में आयोजित 'ग्राम विकास चौपाल' कार्यक्रम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भिवाड़ी में प्रदेश के पहले ‘सेमीकंडक्टर क्लस्टर’ का उद्घाटन किया

जयपुर। राजस्थान को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में शुक्रवार को एक ऐतिहासिक उपलब्धि...