6.1 C
London
Saturday, May 16, 2026
Homeराज्यकोई IAS तो कोई पूर्व सीएम का करीबी, लंबे समय बाद जेल...

कोई IAS तो कोई पूर्व सीएम का करीबी, लंबे समय बाद जेल से रिहा हो रहे हैं ये लोग, 570 करोड़ के घोटाले का है आरोप

Published on

रायपुर

छत्तीसगढ़ के कोयला लेवी घोटाला और डीएमएफ घोटाला केस के 6 आरोपियों को कोर्ट से जमानत मिलने के बाद उनकी रिहाई का रास्ता साफ हो गया है। इनकी रिहाई शनिवार (31 मई) को होगी। जिन लोगों को रिहा किया जाएगा उसमें पूर्व आईएएस रानू साहू और सौम्या चौरसिया का भी नाम शामिल है। सभी की रिहाई शुक्रवार को होनी थी लेकिन रिहाई आदेश रायपुर जेल में देरी से पहुंचा जिस कारण से रिहाई नहीं हो पाई।

सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत
सुप्रीम कोर्ट ने आरोपियों को जमानत दी है। जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस दीपांकार दत्ता की डबल बेंच ने इस जमानत याचिका पर सुनवाई की थी। जस्टिस सूर्यकांत ने सभी आरोपियों को गवाहों को प्रभावित करने की आशंका के चलते छत्तीसगढ़ में रहने पर पाबंदी लगाई है। ऐसे में आरोपी बाहर निकलते ही छत्तीसगढ़ से भी बाहर रवाना होंगे।

कौन-कौन से लोग आएंगे जेल से बाहर
शनिवार को जिन लोगों की रिहाई होनी है उनमें प्रमुख नाम सौम्या चौरसिया, रानू साहू, समीर विश्नोई, रजनीकांत तिवारी, वीरेंद्र जायसवाल और संदीप नायक का नाम शामिल है। कोर्ट का निर्देश है कि सभी आरोपी अपनी रिहाई के 1 सप्ताह के भीतर राज्य के बाहर अपने रहने के पते के बारे में जानकारी देंगे। इसके साथ ही उन्हें अपने रहने के स्थान की जानकारी भी अधिकार क्षेत्र के थाने में देना होगा।

जमा होगा पासपोर्ट
कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को निर्देशित किया है कि वे अंतरिम जमानत पर रिहा होने के तुरंत बाद अपने पासपोर्ट विशेष अदालतों में जमा करें, वे जांच में शामिल होंगे और पूरा सहयोग करेंगे।” बता दें कि रानू साहू और सौम्या चौरसिया लंबे समय से जेल में बंद हैं।

कितने का है घोटाला
कोयला लेवी घोटाले का मास्टर माइंड सूर्यकांत तिवारी को माना जा रहा है। इस मामले की जांच ईडी कर रही है। ईडी का दावा है कि छत्तीसगढ़ में कोयले में घोटाला किया गया है। इस मामले में 36 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। ईडी का आरोप है कि कोयले के परिचालन, ऑनलाइन परमिट को ऑफलाइन करने समेत कई तरीकों से करीब 570 करोड़ रुपए से अधिक की अवैध वसूली की गई है।

कोई पूर्व सीएम का करीबी
जिन लोगों की जेल से रिहाई होने वाली है उनमें से कोई पूर्व सीएम का करीबी है तो कोई आईएएस अधिकारी। सौम्या चौरसिया को पूर्व सीएम का करीबी माना जाता है। वहीं, रानू साहू IAS अधिकारी हैं।

Latest articles

बीएचईएल हरिद्वार में औद्योगिक संबंध संहिता के तहत ‘मॉडल स्थायी आदेश’ लागू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), हीप हरिद्वार ने संस्थान की कार्यप्रणाली को और...

एआईबीईयू ने सौंपा जीएमएचआर को ज्ञापन

भोपाल। भेल भोपाल की मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि यूनियन 'ऑल इंडिया बीएचईएल एम्पलाईज यूनियन' ने...

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

खेती को लाभ का धंधा बनाए युवा पीढ़ी, स्थानीय पैदावार के अनुसार लगाएं प्रोसेसिंग यूनिट्स : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जालौर के पंसेरी में आयोजित 'ग्राम विकास चौपाल' कार्यक्रम...

More like this

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

खेती को लाभ का धंधा बनाए युवा पीढ़ी, स्थानीय पैदावार के अनुसार लगाएं प्रोसेसिंग यूनिट्स : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जालौर के पंसेरी में आयोजित 'ग्राम विकास चौपाल' कार्यक्रम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भिवाड़ी में प्रदेश के पहले ‘सेमीकंडक्टर क्लस्टर’ का उद्घाटन किया

जयपुर। राजस्थान को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में शुक्रवार को एक ऐतिहासिक उपलब्धि...